Tuesday , 13 October 2026

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवक गिरफ्तार

महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवक गिरफ्तार

 

बाइक से स्टंटबाजी कर करते थे अश्लील टिप्पणियां, मिशन शक्ति टीम ने की कार्रवाई

 

प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बाइक से स्टंटबाजी और छींटाकशी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को महिला उपनिरीक्षक कंचनलता टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं।

इसी दौरान भगवा चुंगी चौराहे पर बाइक सवार दो युवक महिलाओं एवं बालिकाओं पर फब्तियां कसते और अश्लील टिप्पणियां करते पाए गए। स्थानीय लोगों ने भी उनकी हरकतों की शिकायत की।

 

मामले में मु0अ0सं0 612/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष पाल (27), निवासी अकारीपुर भगवतगंज, थाना मांधाता और दक्ष पाल (26), निवासी भवानीगंज, थाना रानीगंज, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

 

दोनों युवक शराब पीने के बाद प्रतापगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश दिया गया है।

 

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी उत्तर प्रदेश 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

जयकारों से गूंजा बभनौली बुजुर्ग, 51 कन्याओं की कलश यात्रा

जयकारों से गूंजा बभनौली बुजुर्ग, 51 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ …