Friday , 27 November 2026

अगया पुल पर दो ट्राला आपस में भिड़ी,कोई हताहत नहीं

अगया पुल पर दो ट्राला आपस में भिड़ी,कोई हताहत नहीं

 

हाइवे 730 पर आपस में भिड़ी ट्राला व जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त ट्राला को खींचकर अवरुद्ध मार्ग का आवागमन बहाल कराती भिटौली पुलिस

 

महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौकी अंतर्गत अगया लेविल क्रासिंग पुल स्थित पुरानी पुल पर रविवार की सायं करीब 7:20 बजे पहले से खड़ी एक ट्राला में भिटौली की तरफ से शिकारपुर जा रही एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर भिड़ गई ।

इस घटना में जहां टक्कर मारने वाली बेकाबू ट्राला का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं जोरदार टक्कर से पहले से खड़ी ट्राला का पिछला हिस्सा निचली नारायणी शाखा का करीब दस फुट लंबी पैराफिट को तोड़ डाला।

घटना में कोई हताहत नहीं है। जानकारी के अनुसार खड़ी ट्राला का चालक राजकुमार भारती अपनी गाड़ी को हाइवे से नीचे पुराने पुल पर उतारकर इसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला स्थित अपने घर खाना खाने गया था।इसी बीच यह घटना घट गई।

टक्कर मारने वाली दूसरी ट्राला का चालक भी इसी थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी का बताया जा रहा है जो गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

भिटौली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्राला चालक ने इसके पूर्व सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास मारुति सुजुकी महराजगंज के मैनेजर की कार में भी टक्कर मार तेज गति से भागा था।

भिटौली पुलिस ने सड़क पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी ट्राला को जेसीबी मशीन के जरिये सड़क के किनारे खिंचवाकर आवागमन बहाल करा दिया है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …