योगी की नगरी से दिल्ली तक खाकी का ‘ऑपरेशन मासूम’! दो माह के दूधमुंहे बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस ने परिजनों की गोद में लौटाया
मासूम की जिंदगी से खेलने की थी साजिश, पुलिस ने दिल्ली में दबोचे आरोपी; महराजगंज पुलिस की बहादुरी को सलाम!
महराजगंज। जिस दो माह के मासूम को अभी इस लौकिक संसार की पहचान तक नहीं है, जो अपनी मां की गोद और परिवार के स्नेह में ही दुनिया देखता है, उसे भी अपहरणकर्ताओं ने नहीं बख्शा।
ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव के गोविन्द के घर से अपहृत दो माह के दूधमुंहे बच्चे को महराजगंज पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में जकड़ दिया।
Also Read This: खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
बताया जाता है कि मासूम के अपहरण के पीछे बेहद खौफनाक साजिश रची गई थी। पुलिस को आशंका थी कि अमावस्या के दिन बच्चे की बलि देने की योजना बनाई गई थी।
यदि पुलिस समय रहते सक्रिय नहीं होती तो किसी मासूम की जिंदगी के साथ बेहद भयावह घटना घट सकती थी।
मौत की आशंका के बीच जिंदगी की जीत, महराजगंज पुलिस ने बचाया मासूम
मामले की गंभीरता को देखते हुए महराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश अभियान चलाया और दिल्ली तक
पहुंचकर मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम की सकुशल वापसी से परिवार की बुझ चुकी उम्मीदों में फिर से खुशियों का दीप जल उठा।
Also Read This: मैजिक की टक्कर से पल्सर सवार बब्लू गंभीर, हालत नाजुक
आरोपीओं में सावित्री, सरस्वती (55)निवासी कफवा थाना घुघली, और करन कुमार गौतम (22)निवासी देवरिया को न्यायालय के विधिक कार्यवाही से जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बरामदगी करने वाली टीम को ₹25000 पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और लगातार प्रयास सराहनीय रहे। निश्चित रूप से ऐसे समय में पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि एक मासूम की जिंदगी और परिवार की खुशियां बचाना भी है।
सलाम उस खाकी को, जिसने एक मासूम को मौत के साये से निकालकर फिर मां-बाप की गोद तक पहुंचाया। अपराधियों को यह संदेश भी दिया कि कानून के हाथ लंबे हैं, अपराध करके कोई भी बच नहीं सकता।
कैलाश सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
