Friday , 27 November 2026

दीपावली पर भी विकास की अलख जगा रहे डिडौली के प्रधान परिवार

दीपावली पर भी विकास की अलख जगा रहे डिडौली के प्रधान परिवार! दस वर्षों में बदली गांव की तस्वीर, निजी खर्च से बनवाई जा रही आरसीसी सड़क

 

प्रधान पूनम सिंह और प्रधान पति राजकुमार सिंह चौहान की विकास कार्यों को लेकर अनूठी पहल, दीपावली पर जेसीबी लगवाकर कराई गांव की साफ-सफाई; बड़े भाई अशोक सिंह चौहान ने भी निजी धन से कराया सड़क निर्माण।

 

रायबरेली। जिले की सदर तहसील के अमावां विकासखंड की डिडौली ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर प्रधान परिवार की पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।

ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम सिंह पत्नी राजकुमार सिंह चौहान लगातार दूसरी बार ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभालते हुए गांव के विकास को नई दिशा देने में जुटी हैं।

पिछले करीब दस वर्षों में ग्राम सभा की तस्वीर बदलने के लिए कराए गए विकास कार्यों को लेकर प्रधान परिवार अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास कर रहा है।

 

प्रधान पति राजकुमार सिंह चौहान का कहना है कि डिडौली ग्राम सभा उनके लिए केवल गांव नहीं, बल्कि एक परिवार है। गांव का प्रत्येक व्यक्ति सुखी, समृद्ध और संपन्न रहे, यही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। अब उनकी इच्छा अपने आदर्श गांव डिडौली का चहुंमुखी विकास कराने की है।

 

दिवाली पर गांव को दिया साफ़ सफाई का तौफा 

बताया कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर गांव की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से त्योहार के दिन भी जेसीबी मशीन लगवाकर गांव में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण स्वच्छ वातावरण में त्योहार मना सकें।

 

पत्रकार रविशंकर सिंह से बातचीत के दौरान राजकुमार सिंह चौहान ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक सिंह चौहान ने प्रयागराज-लखनऊ मार्ग से सनीधाम तक आरसीसी सड़क का निर्माण अपने निजी खर्च से कराने की पहल की है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर में उनकी बेटी की शादी है और इसी को ध्यान में रखते हुए आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के उद्देश्य से निजी धन से सड़क बनवाने का कार्य कराया जा रहा है।

 

डिडौली में विकास और जनसुविधाओं को लेकर प्रधान परिवार की इन पहलों की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। अब देखना यह है कि विकास की यह पहल आने वाले समय में गांव को किस नई ऊंचाई तक पहुंचाती है।

 

रविशंकर सिंह ब्यूरो प्रभारी रायबरेली पुलिस मुखबिर संवाददाता 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही …