Tuesday , 14 July 2026

Crime : बिहार में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली मौत 

Crime : बिहार में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली मौत 

 Crime : बिहार में अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर हत्या कर देने की खबर मिली है। 

लखीसराय जिले में मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघड़ा से कैलाश पोद्दार की गोली मारकर कर दी गई है।

मृतक कैलाश पोद्दार मध्य विद्यालय निस्ता में प्रधानाध्यापक पद पर सेवारत थे।

वे सोमवार की सुबह विद्यालय के लिएलअपने घर से स्कूटी लेकर निकले।

विद्यालय के निकट गोली मारी गई 

ऋषि पहाड़पुर मध्य विद्यालय के निकट अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

स्थानीय लोगों में चर्चा हो रही थी कि सफेद रंग की गाड़ी स्कार्पियो में अपराधी सवार थे।

कुछ लोगों का कहना है कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

उसके बाद खून से लथपथ शिक्षक कैलाश पोद्दार ने सुर्यगढ़ा की ओर आ रही स्कॉर्पियो को हाथ दिया।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो गोली की आवाज के साथ बचाओ-बचाओ की भी आवाज आई।

सड़क किनारे एक मकान में काम कर रहा मजदूर दौड़कर आया।

मृतक कैलाश पोद्दार से पूछना शुरू किया कि आप कहाँ से हैं, तब तक उनकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय पुलिस सूचना के उपरांत घटना स्थल पर पहुँची।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा ले गई

पुलिस ने मृतक के सिर से हेल्मेट उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा ले गई।

जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।

परिजन का भी कहना है कि किसी से वैसी दुश्मनी नहीं है कि उनकी हत्या कर दे।

विदित हो कि मृतक की पत्नी प्रेमा कुमारी पूर्व में ताजपुर पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं।

पुलिस सघन जाँच में लगी हुई है ताकि जल्द से जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ सके।

पुलिस को घटना में शामिल स्कॉर्पियो के संदर्भ में भी जानकारी मिली है,

जिसपर सघनता से जाँच और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

दूसरी तरफ घटना स्थल से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों का कहना है कि।

अपराधी तीन मोटरसाइकिल से थे और उन्होंने रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया।

गोली लगने के बाद मृतक ने सड़क पर आ रही गाड़ी स्कार्पियो को रूकने का इशारा किया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गाड़ी रूकी और देखकर आगे निकल गई।पुलिस सभी एंगल से जांच में लगी हुई है।

मृतक अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गये हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार शिक्षक कैलाश पोद्दार अपने स्कूटी पर सवार होकर

घर से लगभग सवा आठ बजे निकले और हैवतगंज गांव के सामने

एनएच 80 पर लगभग सुबह 8:25 मि के आसपास उन्हें अपराधियों ने गोली मार दी।

मजदूर ने घटना की जानकारी दी

लगभग दो सौ मीटर पर जाकर ऋषि पहाड़पुर गांव के सामने

एन एच 80 सड़क पर स्कूटी से गिरकर चिल्लाने लगे काफी देर तक उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।

वहां काम कर रहे एक मजदूर ने घटना की जानकारी सुबह स्थानीय चौकीदार के मोबाइल पर दी।

जिसके बाद चौकीदार विजय कुमार ने मेदनी चौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार को बताया।

लगभग 8:45 मिनट पर उन्हें सुर्यगढ़ा सीएचसी ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद माहौल अफरा तपरी की तरफ जाने लगा।

यह पूरा खबर सूत्र द्वारा जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

Rapemurder रेप मर्डर की इस वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Rapemurder रेप मर्डर की इस वारदात से इलाके में फैली सनसनी Rapemurder:बिहार राज्य के गया …