Accident: पिकप की ठोकर से दर्दनाक मौत
Accident: बीते दिनों स्थानीय चौराहे पर पिकअप की ठोकर से हुई युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मामले मे मृतक के जीजा की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
निचलौल वार्ड न.10आजाद नगर निवासी मनोज कुमार वर्मा पुत्र स्व.जवाहर लाल ने पहुंचकर
पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुल्तानपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठठेरी वार्ड न.24निवासी
अपने साले (मृतक )विशाल कुमार वर्मा(35)पुत्र सतीश वर्मा के मामले मे बताया है।
कि मेरे साले दिनांक 10 नवम्बर कोअपने घर से हमारे घर निचलौल आ रहें थे
साधन का इंतजार कर रहा था
रास्ते मे सिंदुरिया उतर कर निचलौल आने के लिए किसी दूसरे साधन का इंतजार कर रहे थे
की विपरीत दिशा से तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक आ रही पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दिया
जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय पुलिस की सहायता से घायल विशाल को
Accident: जगदौर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग
मनोज वर्मा ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया था।
घटना को सज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
PM News 18 Hindi News Website
