Crime: घर से बच्चा लेकर निकली महिला का गन्ने के खेत में मिला शव बच्चे को ढूढ रही पुलिस
यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई
मिली जानकारी के मुताबिक परतापुर के काशी गांव में देर शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।
गांव निवासी महिला की पड़ोसी युवक ने खेत में गर्दन काट डाली।
कहा गया तीन साल का बच्चा
साथ ही उसका तीन साल का बच्चा फरार हो गया। उधर सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
महिला और आरोपी युवक में प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
परतापुर के काशी गांव निवासी महिला नजराना रविवार शाम को घर से अपने बेटे को लेकर
मेरठ आने के लिए निकली थी। नजराना ने पड़ोसियों से कहा कि वह मायके जा रही है।
इसके बाद नजराना परतापुर पहुंची। नजराना मायके के बजाय
परतापुर रेलवे ट्रैक ब्रजबिहार के पास गन्ने के खेतों में शाम को करीब 7 बजे लहूलुहान मिली।
महिला की गर्दन काटी गई थी और बच्चा गायब था।
कुछ ग्रामीणों को नजराना खेतों में गर्दन कटी हुई हालत में पड़ी मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एंबुलेंस को बुला लिया गया।
नजराना को पहले स्थानीय अस्पताल लाया गयाऔर यहां प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया।
पूछताछ में महिला ने ऐसा खुलासा कर दिया जीसस क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पड़ोस में रहने वाले युवक सालिम ने चाकू से गर्दन काट डाली है और बच्चा लेकर भागा है।
अबैध संबंधों को लेकर जांच शुरू
इस मामले में एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि काशी गांव में महिला की पड़ोस में रहने वाले युवक
सालिम ने गर्दन काट दी थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ की जा रही है।30 वर्षीय नजराना का निकाह काशी गांव निवासी निजाम से हुआ था।
दोनों के एक तीन साल का बेटा है। पति निजाम बाहर नौकरी करता है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि नजराना का सालिम से प्रेम प्रसंग है।
किसी बात पर सालिम और नजराना में विवाद हुआ, जिसके बाद नजराना पर कातिलाना हमला किया।
इसके बाद आरोपी नजराना के बेटे को लेकर फरार हो गया था।
बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सालिम से पूछताछ की जा रही है।
PM News 18 Hindi News Website
