Tuesday , 14 July 2026

Murder एक किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की कर दी हत्या हत्या कर दी

Murde: किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की कर दी हत्या हत्या कर दी

बिहार में दिवाली की अहले सुबह हत्या से सनसनी फैल गई।

बक्सर जिले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह खबर सुनते ही सनसनी हो गई गईगईई

डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में दीपावली की अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

एक किशोर ने चाकुओं से गोदकर 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी।

वृद्ध के दम निकलने तक किशोर अंधाधुंध चाकुओं से वार करता रहा।

हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई ।

डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू भगत के नेतृत्व म़े पुलिस किशोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार नेनुआ गांव निवासी कमला साह गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे।

किशोर वृद्ध के आने के इंतजार में घात लगाकर बैठा हुआ था। उसको यह चिंता नहीं था किमेरे साथ

जैसे ही वृद्ध करीब पहुंचा।वैसे ही किशोर ने हमला बोल दिया।

वृद्ध के शरीर पर लागातार वार करता गया। हमले से वृद्ध गिर पडा और उसकी मौके पर मौत हो गई।

गांव के लोग बताते है कि वृद्ध गांव में झाडफूंक का काम करता था।

कुछ माह पहले किशोर के मां की मौत हो गई थी। अभी उसकी आग बुझती नहीं थी।

किशोर को इस बात का संदेह था कि वृद्ध ने झाडफूंक कर उसके मां को मार डाला है।

मां की मौत का जिम्मेवार मानते हुए बदला लेने को ठान लिया था। बताया गया कि प्रतिशोध म़े किशोर ने इस हत्या को अंजाम दिया है।

वैसे पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा जा रहा है।

अभी तक किशोर की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …