Saturday , 29 August 2026

Robberbride : फेसबुक पर प्रेम हुआ फिर शादी के बाद जेवर लेकर फरार हो गयी लुटेरी दुल्हन 

Robberbride : फेसबुक पर प्रेम हुआ फिर शादी के बाद जेवर लेकर फरार हो गयी लुटेरी दुल्हन 

 

Robberbride : सात जन्मों का बंधन है शादी के सात फेरे लेकिन कुछ रिश्ते सिर्फ फायदे के लिए बनते हैं।

कई बार ऐसा सुनने के मिलता है कि दूल्हा या दुल्हन शादी के बाद धोखा देकर फरार हो जाते हैं।

ऐसा ही कुछ आजमगढ़ से भी सामने आया है। जहां एक शख्स को फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई।

फिर दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार पनपा। परिजनों की मर्जी से शादी भी कर ली।

लेकिन शादी कुछ महीने बाद ही Robberbride ससुराल के सारे गहने लेकर फरार हो गई।

Robberbride के साथ उसके पिता और भाई ने भी साजिश की थी।

फेसबुक पर प्रेम हुआ हो गई दीवाना 

मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के रहने वाले युवक की फेसबुक के जरिए

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर रेल विहार कॉलोनी की रहने वाली युवती के संपर्क में आया।

युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। सारी तैयारियां हो गई

युवती अपने माता-पिता, भाई सहित अन्य लोगों के साथ अतरौलिया आई।

मैरिज हाल में रचाई थी दोनों की शादी

दिसंबर 2023 में अतरौलिया के लोहरा स्थित एक मैरिज हाल में दोनों की शादी हुई।

शादी के बाद युवती पति के साथ उसके घर रहने लगी। दो माह बाद परिवार में विवाद होने लगा।

इसके बाद एक दिन वह परिवार की सभी महिलाओं के जेवर लेकर घर से निकल गई।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को दुल्हन, उसके पिता, भाई, मां सहित नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

 पाकिस्तानी लड़की से शादी कर लिया भाजपा नेता का बेटा 

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही ठीक न हों, लेकिन दोनों देशों के लोगों के संबंध अभी भी मजबूत हैं।

दरअसल,जौनपुर में एक भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर में तय हुई थी।

हालांकि, ऐन मौके पर वीजा न मिलने के कारण आखिरकार ऑनलाइन निकाह कराया गया। ये

ऑनलाइन शादी सुर्खियों में है। निकाह के दौरान दोनों तरफ के रिश्तेदार भी मौजूद थे।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …