Tuesday , 14 July 2026

Savagery : आठ साल की बच्ची के साथ टीचर ने किया असली हरकत

Savagery : आठ साल की बच्ची के साथ टीचर ने किया असली हरकत

Savagery : बताया जाता है कि झारखंड के धनबाद में एक टीचर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

आरोपी ने एक आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की है।

इस घटना के बाद मासूम रोते-बिलखते स्कूल से अपने घर पहुंची और मां को इस बारे में बताया।

आरोपी ने गलती मानते हुए भरी पंचायत में पैर पकड़ कर माफी मांगी है।

वहीं पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया है कि आरोपी ने करीब डेढ़ साल पहले भी एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की थी।

यह बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड पश्चिमी अंतर्गत मरिचो नया प्राथमिक विद्यालय की घटना है।

आरोपी टीचर की पहचान आदेश कुमार महतो के रूप में हुई है।

टीचर अर्धनग्न कर गंदा काम करता था 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की उम्र आठ साल है। वह प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ाई करती है।

बच्ची ने टीचर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

बच्ची के पिता ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर  शिक्षक आदेश महतो पर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा है कि 27 सितंबर को उसकी बेटी पढ़ने विद्यालय गई थी।

शिक्षक आदेश कुमार महतो ने उसे अर्धनग्न कर अश्लील हरकत किया।

 8 साल की बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची 

इससे डरी सहमी बेटी रोते बिलखते हुए घर पहुंची। घर पहुंचने पर बेटी ने आपबीती अपनी मां को बताई।

मैं जब शाम को मजदूरी कर घर लौटा तो पत्नी ने मुझे घटना की जानकारी दी।

मैंने इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र किस्कू को दी।

इस मामले को लेकर गांव में पंचायती की गई और मामला को सलटाने का प्रयास किया गया।

भरी पंचायत में पैर पकड़ मांगी माफी

पंचायती में शिक्षक आदेश महतो ने पांचों के सामने अपनी गलती मानते हुए पैर पड़कर माफी मांगी।

आवेदन में कहा गया है कि शिक्षक आदेश कुमार महतो ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व

एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

बच्ची के पिता के तहरीर पर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है

मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …