Tuesday , 14 July 2026

बैंक परिसर में वीडियो बनाना पड़ा मंहगा,धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज

बैंक परिसर में वीडियो बनाना पड़ा मंहगा,धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कार्रवाई, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की छपिया शाखा में बैंक परिसर के अंदर वीडियो बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाखा के अंदर मोबाइल से वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को आकाश वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा, निवासी छपिया, थाना भिटौली, बैंक शाखा के अंदर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।

बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बैंक परिसर में वीडियो बनाने से मना किया। बताया जाता है कि पहले तो उन्होंने वीडियो बनाना बंद कर दिया, लेकिन इसके बाद कथित रूप से बैंक कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी देने लगे।

शाखा प्रबंधक सुजीत सुरेश भोसले ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने स्वयं आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा अन्य लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है।

कुछ समय तक माहौल बिगड़ी 

घटना के दौरान कुछ समय के लिए बैंक परिसर में तनाव का माहौल बन गया। कर्मचारियों के अनुसार, इस प्रकार की हरकत से बैंक का नियमित कार्य प्रभावित हुआ।

इस संबंध में थाना भिटौली में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …