Corruption: सिसवा ब्लॉक में मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल, जांच में खुलेगा बड़ा राज
Corruption: महराजगंज। जनपद महाराजगंज के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत अधिकांश ग्राम सभाओं में खेल चल रहा है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में भारी अनियमितताओं का आरोप सामने आया है।
सिसवा ब्लॉक में स्थलिय निरीक्षण हुआ तो खुल जाएग बड़ा पोल
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में जब खेतों व चक मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है,।
तब भी सरकारी रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर मजदूरों की हाजिरी चढ़ाई जा रही है और कार्य पूरा दिखाया जा रहा है।
Corruption: ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब झमाझम बारिश में लोग अपने घरों से निकलना मुश्किल समझते हैं।
उस समय चकमार्ग, खेत की मेड़, या अन्य खुले कार्यस्थलों पर मनरेगा के अंतर्गत कार्य कैसे हो सकता है?
मनरेगा में बड़ा खेल फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों का चुना
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव तकनीकी सहायक खेल खेल रहे हैं।
लोग बताते है कि सबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये का बंदरबांट किया जा रहा है।
Corruption: मजदूरों के नाम पर भुगतान हो रहा है, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हो रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि प्रशासनिक स्तर पर इन गड़बड़ियों की जानकारी होने के बावजूद
जांच के नाम पर चुप्पी साधे सिसवा के एपीओ
जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंख मूंदे हुए हैं। न तो स्थलीय निरीक्षण हो रहा है और न ही शिकायतों पर कोई कार्रवाई।
Corruption: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिसवा ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं में
मनरेगा के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,
ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके और योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद मजदूरों तक पहुंचे।
Online attendance
अगर ऑनलाइन अटेंडेंस की माने तो सिसवा विकासखंड में लगभग दर्जनों गांवों में
Corruption: 100 से ऊपर मजदूर तबकाम कर रहे थे । जब बारिश हो रही थी।
सूत्रों की सही माने तो रोज सबह मजदूर को खड़ा करके केवल वीडियो बना लिया जता है ।
ग्राम सभा में यह खेल लगभग महीनो से चल रहा है विभाग को भेज कर अपना काम बनाया जा रहा है।
बताया जाता है कि इसमें ब्लॉक व जिला के सभी कर्मचारी इस खेल में शामिल है।
Corruption: उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो हरपुर पकड़ी, मुंडेरी, गेरमा, खुडुरी सहित दर्जनों गांव में मनरेगा का खेल खूब चल रहा है
PM News 18 Hindi News Website
