Tuesday , 14 July 2026

Fertilizer गड़ौरा सहकारी समिति पर उर्वरक के लिए मची होड़, रात 2 बजे से लाइन में लगे किसान

Fertilizer गड़ौरा सहकारी समिति पर उर्वरक के लिए मची होड़, रात 2 बजे से लाइन में लगे किसान

400 बोरी उर्वरक पर हजारों किसानों की नजर, व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

Fertilizer:महराजगंज । गड़ौरा साधन सहकारी समिति पर शनिवार को उर्वरक के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हालात यह रहे कि हजारों की संख्या में किसान रात दो बजे से ही समिति कार्यालय के बाहर लाइन में लग गए।

किसानों के उम्मीद पर फिर गया पानी 

Fertilizer जानकारी के अनुसार, मात्र 400 बोरी उर्वरक के लिए हजारों किसान उम्मीद लेकर पहुंचे थे,

लेकिन सीमित स्टॉक के कारण अधिकांश किसानों को निराशा हाथ लगी।

लंबी लाइन और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए किसानों को शांतिपूर्वक कतार में खड़ा करवाया और अव्यवस्था को फैलने से रोका।

क्या बोल दिए शाधन सहकारी समिति के सचिव

इस संबंध में समिति के सचिव बिक्की यादव ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक किसानों की संख्या की तुलना में बेहद कम है।

Fertilizer उन्होंने कहा हम किसानों को संतुष्ट करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

नई खेप के लिए मांग भेजी जा चुकी है और जल्द ही उर्वरक की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।गौरतलब है

कि किसान खुशहाल तो देश खुशहाल’ का सरकारी दावे इस अफरा-तफरी के बीच फीका पड़ता नजर आया।

किसान दिन-रात मेहनत कर अन्न उपजाते हैं, लेकिन जब उन्हें समय पर खाद जैसे जरूरी साधन नहीं मिलते, तो उनका हताश होना स्वाभाविक है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ

फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ सरकार का बड़ा फैसला, …