Tuesday , 14 July 2026

कानून-व्यवस्था की कड़ी पड़ताल,डीआईजी एस. चनप्पा का महराजगंज दौरा, हर्ष फायरिंग–अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

कानून-व्यवस्था की कड़ी पड़ताल,डीआईजी एस. चनप्पा का महराजगंज दौरा, हर्ष फायरिंग–अराजकता पर जीरो टॉलरेंस

महराजगंज पुलिस का मेगा निरीक्षण: डीआईजी की सख्ती से महकमे में हड़कंप

होली-रमजान पर हाई अलर्ट, हर्ष फायरिंग व नई परंपरा पर जीरो टॉलरेंस

कच्ची शराब, गोकशी और वारंटियों पर स्पेशल ड्राइव; साइबर अपराध रोकने को ‘गांडीव-एनसीआरपी-यक्ष’ एप अनिवार्य

महराजगंज । गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक DIG एस. चनप्पा ने मंगलवार को जनपद महराजगंज का वार्षिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी उनके साथ मौजूद रहे।  Dig ने पुलिस लाइन से लेकर थाना स्तर तक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्पष्ट संदेश दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पुलिस लाइन से थानों तक गहन पड़ताल
डीआईजी परिक्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से सीधे पुलिस लाइन महराजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली।

परेड में राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे। इसके बाद आरटीसी, बैरक, शस्त्रागार, मैस, परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

पुलिस कार्यालय की शाखाओं में अभिलेखों, रजिस्टरों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड संधारण और कार्यप्रणाली को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों पर कड़ी निगरानी के आदेश

आगामी होली और रमजान को देखते हुए Dig ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि—होलिका दहन स्थलों व जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण हो।बिजली के ढीले तारों सहित अन्य जोखिमों को समय रहते दूर कराया जाए।

डीजे संचालकों के साथ बैठक कर ध्वनि नियंत्रण नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
हर्ष फायरिंग, अराजकता और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई हो।

किसी भी त्योहार में नई परंपरा शुरू न होने दी जाए।
प्रत्येक थाना प्रभारी को होली के दौरान हर 10 गांवों पर एक क्लस्टर मोबाइल टीम गठित कर निरंतर गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

डीआईजी ने कच्ची और मिलावटी शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। गोकशी पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पुराने विवादों का त्योहार रजिस्टर में सत्यापन करने और बीट आरक्षियों की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

साइबर अपराध पर टेक्नोलॉजी का वार

साइबर अपराध नियंत्रण के लिए ‘गांडीव’, ‘एनसीआरपी’ और ‘यक्ष’ एप का प्रशिक्षण लेकर अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सीएम डैशबोर्ड की नियमित समीक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ट्रैफिक जाम की समस्या, मैरिज हॉल की पार्किंग व्यवस्था और लाउडस्पीकर संचालन की जांच के निर्देश दिए गए।

थानों का निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों का सम्मान

निरीक्षण के अंतिम चरण में डीआईजी ने थाना पुरंदरपुर और थाना घुघली का निरीक्षण कर मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च व टी-सेट वितरित कर उन्हें अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के बाद डीआईजी परिक्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस सख्त निरीक्षण के बाद पुलिस महकमे में अनुशासन, जवाबदेही और सतर्कता को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि आगामी त्योहारों में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …