Saturday , 29 August 2026

DM:यूपी के महराजगंज में डीएम ने बैठक कर जाना विकास कार्यों का हाल

DM:यूपी के महराजगंज में डीएम ने बैठक कर जाना विकास कार्यों का हाल

DM: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्साधिकारी,जिलापूर्ति अधिकारी

जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक

जिला अल्पसंख्यक कल्याण , समाज कल्याण अधिकारी, दिब्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी

,जिला युवा कल्याण अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा,प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

समस्त खण्ड शिक्षा, जिला समन्वयक,समस्त एस0आर0जी0,समस्त ए0आर0पी0 व

वहीं समस्त डायट मेन्टर्स उपस्थित थे बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्नवत निर्देश दिये गये।

बनग्राम के विद्यालयों में शौचालय पुर्ण करें 

उन्होंने बनग्राम के जिन विद्यालयों में शौचालय में रनिंग वाटर नही है ।

वहॉ पर कार्यदायी संस्था से खण्ड शिक्षा अधिकारी वार्ताकर पूर्ण कराये।

DM ने दिब्यांग शौचालय की प्रगति पर कड़ी नाराजगी ब्यक्त किया गया

उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया

उन्होंने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस 01 माह पूर्ण कराये।

विद्यालयों में कायाकल्प के जो पैरामीटर पूर्ण करें 

डीएम ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शत् प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कायाकल्प में तेजी लाऐं।

विकास खण्ड सिसवां में प्रगति न होने तथा समुचित उत्तर न देने के कारण नाराजगी जताई

उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी सिसवां के विगत 03 माह के कार्यो

उन्होंने परफारमेंस के आधार पर चार्जसीट तैयार प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

नवीन नगर पंचायत तथा विस्तारित नगर क्षेत्र के विद्यालयों को पोर्टल पर अपडेट करने को कहा

निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत स्पाट एसेसमेन्ट में माह-अक्टूवर 2024 के अपेक्षा के क्रम में

2024 में संतोषजनक प्रगति

डीएम ने कहा कि नवम्बर 2024 में संतोषजनक प्रगति पायी गयी।

विकास खण्ड पनियरा व बृजमनगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी को

निपुण परफारमेंस में और सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

डीएम ने कहा कि टास्क फोर्स के समस्त सदस्यो को निर्देशित किया गया

जनपद स्तर से आवंटित विद्यालय में निरीक्षण अवश्य करे, सभी सदस्य शत प्रतिशत निरीक्षण पूर्ण करे।

सभी ए0आर0पी0,एस0आर0जी0 एवं डायट मेन्टर को निर्देशित किया गया

 आधार बनाने में तेजी 

उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत् प्रतिशत सुपरविजन पूर्ण करे तथा यूनिक विजिट करे।

माह-नवम्बर 2024 में लक्ष्य के सापेक्ष कम सुपरविजन किये जाने के कारण

विकास खण्ड सिसवां के ए0आ0पी0 अरविन्द जायसवाल को चेतावनी देने हेतु निर्देशित किया गया।

कहा कि जिस ब्लाक में आधार मशीन खराब है वहॉ पर आधार बनाने हेतु

दूसरे विकास खण्ड के आधार को 03-03 दिन के लिए निर्धारित किया जाये।

आधार नाट सीडेड पेन्डेन्सी को अगली बैठक में समाप्त कर 50 से नीचे करने हेतु निर्देशित किया गया।

मध्यान भोजन में दूध नहीं मिला तो खैर नहीं

कस्तूरबॉ गॉधी बालिका विद्यालयसिसवां,सदर,पनियरा व परतावल के बाउण्ड्रीवाल पर

कहा कि लोहे का एंगल लगाकर तार फेसिं पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

समस्त विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण मध्यान्ह भोजन के साथ बुद्धवार को दूध सोमवार को फल देना है

कहा कि बृहस्पतिवार सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन वितरित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

स्कूल का बर्तन गायब हुआ तो नपेंगे प्रधानाध्यापक 

उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय पर अनियमितता पायी जाती है

कहा कि सम्बन्धित उत्तरदायी के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बर्तन एवं स्पोर्टस ग्रान्ट से बर्तन एवं खेलकूद सामग्री क्रय सम्बन्धी जॉच करने हेतु

सभी जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को निर्देशित किया

यदि किसी विद्यालय पर बर्तन क्रय एवं खेलकूद सामग्री क्रय में अनियमितता पायी जाती है

DM ने कहा कि बर्तन विद्यालय पर नही पाये जाते है तो सम्बन्धित प्रधानाध्यापक का उत्तरदायित्व होगा।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …