Wednesday , 14 October 2026

चेहरी में गूंजा बदलाव का संकल्प, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

चेहरी में गूंजा बदलाव का संकल्प, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

PDA सभा में सामाजिक न्याय, सम्मान, रोजगार और विकास के मुद्दों पर हुआ संवाद

महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम सभा चेहरी में PDA सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों और संदेशों को PDA जनता के बीच रखते हुए सामाजिक न्याय, सम्मान, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि PDA समाज के सभी वर्गों को सामाजिक न्याय और समान अवसर दिलाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक चर्चा हुई।

इस दौरान सभा में उपस्थित PDA समर्थकों ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2027 में प्रदेश की राजनीति में बदलाव की नई बयार देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान वरुण कुमार, भावी प्रत्याशी, 318 विधानसभा महराजगंज सदर (सुरक्षित) ने PDA के मुद्दों को लेकर जनता से संवाद किया और सामाजिक न्याय, रोजगार तथा विकास के सवालों को प्रमुखता से उठाया।

सभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “2027 में बदलाव की बयार, अखिलेश यादव जी फिर एक बार” के नारे के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

NH-730 पर राइस मिल के सामने दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल, 3बी आर …