Saturday , 17 October 2026

विश्व चिंतन दिवस पर जड़ार विद्यालय में गूंजा स्काउट-गाइड का जोश

विश्व चिंतन दिवस पर जड़ार विद्यालय में गूंजा Scoutguides का जोश

 

लॉर्ड बडेन पावेल को श्रद्धांजलि, विविध प्रतियोगिताओं से निखरा बच्चों का हुनर

महराजगंज। पनियरा ब्लाक अंतर्गत
पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, क्षेत्र पनियरा, जनपद महराजगंज में विश्व स्काउट्स एवं गाइड Scoutguides के संस्थापक लॉर्ड बडेन पावेल के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व चिंतन दिवस श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पटेल, सहायक अध्यापक राहुल कुमार पटेल, स्काउट शिक्षक , संदीप कुमार शर्मा, अनुदेशक श्रीमती बबिता साहनी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने लेडी ओलेव बडेन पावेल को भी नमन किया।

ज्ञात हो कि 22 फरवरी को ही दोनों महान विभूतियों का जन्मदिवस होने के कारण यह दिन विश्वभर के स्काउट-गाइड सदस्यों के लिए विशेष महत्व रखता है।

अंतरराष्ट्रीय भाईचारे और एकता का संदेश

प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व चिंतन दिवस का उद्देश्य स्काउटिंग एवं गाइडिंग के मूल्यों पर चिंतन करना, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना तथा वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करता है।

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें—पजल गेम सामग्री पहचान प्रतियोगिता
निशाना लगाना पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता चम्मच दौड़

प्रत्येक कक्षा से दो-दो विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों में प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्काउट-गाइड,Scoutguides शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर गोविन्द प्रसाद, गायत्री, लालती सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विश्व चिंतन दिवस का यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि बच्चों में सेवा, अनुशासन और वैश्विक एकता के संस्कार भी मजबूत कर गया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …