Inspection : सीएम योगी के आगमन हेतु डीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Inspection जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्वाह्न में केएमसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
वहां पर उन्होंने हेलीपैड, सभास्थल, केएमसी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए
सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार को निर्देशित करते हुए
कहा कि समस्त तैयारियों को अपनी निगरानी में पूर्ण कराएं। व्यवस्था में नही होनी चाहिए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पंचायत कार्यालय परिसर पर चल रही तैयारियों को देखा गया।
सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश देते हुए समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के लिए कहा।
सोनाड़ी मंदिर पर तैयारी
गोरखनाथ मंदिर, सोनाड़ी मंदिर का भी Inspection कर मंदिर परिसर की साफ सफाई को निर्देशित किया।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय चौक को भी देखा और उच्चीकरण कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त किइ।
उन्होंने परिसर की सफाई और शिक्षा मे गुणवत्ता पर देते हुए कडाई से कार्य करने को निर्देश दिया।
उन्होंने चौक स्टेडियम को देखा और स्टेडियम में चल रहे कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि
केएमसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत सभी लोग अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को पूरे क्षेत्र में साफ–सफाई को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कहा कि कहीं पर भी तनिक भी शिथिलता का परिचय न दें। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत प्लान तैयार कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने एएसपी को संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए व्यू कटर लगवाने का निर्देश दिया।
वाहनों के आवागमन हेतु रूट चार्ट तैयार कर सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आवश्यकतानुसार छतों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया।
Inspection के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह,
एसडीएम सदर रमेश कुमार, निचलौल शैलेंद्र गौतम, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह,
एसडीएम शिवाजी यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
