Tuesday , 14 July 2026

Love affair: पत्नी को लेकर फरार हुआ तो प्रेमी युवक को लगा दिया ठिकाने 

Love affair: पत्नी को लेकर फरार हुआ तो प्रेमी युवक को लगा दिया ठिकाने 

Love affair: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक युवक का दिल पड़ोसी की पत्नी पर आ गया।

दिल पटने के साथ दोनों में आंखें चार हुईं तो घर से फरार हो गए। परिजन घबराए और शुरू हो गई

पड़ोसी को पता चला कि दोनों दिल्ली भाग गए और वहां शादी रचा ली तो बौखला गया।

अपनी बेइज्जती मानते हुए भाई के साथ मिलकर युवक के पिता को गोली से उड़ा दिया।

सीसीटीवी में उसकी करतूत कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर विवाहिता के पति

और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला रैवाड़ी निवासी बबलू कश्यप (46) चालक थे। और वही पर

किराये के मकान में रहते थे। उसी घर में किराये पर रंजीत भी पत्नी के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि रंजीत की पत्नी को आठ माह पहले बबलू का बेटा शिवा बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

काफी दबाव पड़ने के बाद शिवा महिला को लेकर घर पर आ गया था। कुछ दिन सही चला।

चार माह पहले फिर से शिवा रंजीत की पत्नी को भगा ले गया और दिल्ली जाकर रहने लगा।

दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया। इसकी जानकारी रंजीत को हुई तो मामला काफी बढ़ गया।

इसे लेकर एक पंचायत भी हुई। पंचायत में रंजीत को रुपये देने की बात कहीं।

समझौते से रंजीत खुश नहीं था

Love affair: बदनामी होने के कारण रंजीत ने एक माह पहले बबलू की हत्या की धमकी दी थी।

मंगलवार रात मौका मिल गया। बस चलाने के बाद बबलू घर लौट रहे थे।उसी दौरान

रात करीब साढ़े दस बजे घर आ रहे थे आरोपी रंजीत और उसके भाई तेजा ने बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक के बाद दो गोलियां मारी गई। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हत्या की सूचना पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ अमित कुमार राय,

नगर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल को देखा पत्नी राधा देवी ने दोनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 लापरवाही से चली गई बबलू की जान

समझौता के बाद पत्नी के जाने से रंजीत काफी नाराज था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार

आरोपी ने बबलू की हत्या करने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि जिसकी शिकायत मृतक ने पुलिस से की थी।

आरोपी ने मौका लगते ही घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

पिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने बेटे की भी हत्या करने की धमकी दी है।

मौके पर पुलिस को बताया गया। मंगलवार की देर रात शिवा, पत्नी, भाई को साथ लेकर बस स्टेंड पहुंचे।

बस स्टेंड पहुंचने पर  नगर पुलिस मृतक के बेटा और उसके घरवालों को लेने के लिए बस स्टेंड पहुंची।

Love affair: बस स्टेंड से पुलिस सभी को लेकर घर पहुंची। हत्या के बाद पूरा परिवार दशहत में है।

हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या की धमकी जैसी कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी।

राज की बात बेटे को भेज दिया दिल्ली

मृतक पिता को पहले से आभास था कि आरोपी उसके बेटे के साथ घटना कर सकता है।

मृतक ने अपने दोनों बेटों को दिल्ली भेज दिया था और घर पर नहीं आने की बात कही थीं।

दो दिन पहले ही आरोपी जयपुर से लौटा और घटना को अंजाम दे दिया।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह के अनुसार चालक की गोली मारकर हत्या की गई है।

मामले में दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है।

हत्या की धमकी देने जैसी कोई शिकायत पुलिस से पहले नहीं की गई थी।

ऐसी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …