Wednesday , 14 October 2026

शिक्षकों की हर समस्या के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा संगठन देवेंद्र

शिक्षकों की हर समस्या के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा संगठन : देवेंद्र प्रताप सिंह

शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में पुरानी पेंशन, पदोन्नति और वेतनमान के मुद्दे गूंजे

महराजगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई महराजगंज के तत्वावधान में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने की।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह और गोरखपुर मंडल के मंडलीय मंत्री अजय कुमार शुक्ल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण, बैज अलंकरण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष बलराम निगम ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए पदोन्नति, पूर्ण वेतनमान, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण तथा बीटीसी 2001, बीटीसी 2004, उर्दू बीटीसी 2005 और विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा विधान परिषद में उठाने की मांग की।

शिक्षकों की हर समस्या में मजबूती से साथ खड़ा रहूंगा

 

मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर सदन से लेकर शासन स्तर तक हर संभव प्रयास किया गया है और भविष्य में भी वह शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक वर्तमान में कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। संगठन लगातार अधिकारियों और शासन स्तर पर वार्ता कर समाधान की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 22 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने के संबंध में जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद है।

प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने 17140 एवं 18150 वेतनमान तथा बेसिक शिक्षा विभाग में शत-प्रतिशत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने की मांग पर शासन स्तर पर हुई वार्ता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों के निस्तारण के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

एकजुटता ही समस्याओं के समाधान की सबसे बड़ी ताकत

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने 72 हजार 825 शिक्षक भर्ती बैच के शिक्षकों की पदोन्नति, जूनियर विद्यालयों में पदोन्नति तथा पदोन्नत शिक्षकों को 17140 एवं 18150 वेतनमान दिलाने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षकों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान संभव है। संगठन की मजबूती ही शिक्षकों के अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमरीश शुक्ल ने किया। जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा ने विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षकों का सच्चा हितैषी बताते हुए आभार जताया।

इस अवसर पर नीरज राय, राजेश धारिया, गौस आजम, चंदन द्विवेदी, नंदू गुप्ता, घनश्याम यादव, अतुल पटेल, अशोक सिंह, विमलेश राय, मुकेश सिंह, सुमित पटेल, विकास मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्र, रवि मिश्रा, अख्तर, रामसेवक, अमरजीत, पवन पटेल, दिनेश कनौजिया, सुनील मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अश्विनी पटेल, परशुराम, राकेश तिवारी, उपेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार पांडेय, अनूप दुबे, अशोक पाठक, अभय सिंह, इंद्रजीत यादव, राजेश पटेल, मुकेश कुमार, नरसिंह प्रसाद, बृजेंद्र नाथ मिश्रा, मोनिका शर्मा, सुनीता खरवार, वर्षा सिंह, रीना पटेल, कल्पना सिंह, नगीना खरवार, रुक्मणी पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …