Saturday , 29 August 2026

CCTV से खुला चोरी का राज, 24 घंटे में माल समेत दो शातिर गिरफ्तार

CCTV से खुला चोरी का राज, 24 घंटे में माल समेत दो शातिर गिरफ्तार

महराजगंज । जनपद के थाना सिन्दुरिया पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।

फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को वादी संतोष शर्मा निवासी बरवां कला ने सूचना दी थी कि उनकी दुकान “महालक्ष्मी इंटर प्राइजेज” (बलुवही धुस) से अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार तड़के करीब 1:45 बजे एसएस इंटर कॉलेज चिउटहा के पास से दो अभियुक्तों को धर दबोचा।

अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि पाठक और आदित्य यादव (निवासी लोहेपार, थाना कोठीभार) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी गया एक बुफर (VETEC) और एक डिजिटल स्टेबलाइजर (टाटा वोल्टास) बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

इस सफलता में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल सत्यप्रकाश, इन्द्रेश यादव, धर्मवीर सिंह एवं रिक्रूट कांस्टेबल सतीश प्रसाद की अहम भूमिका रही।

पुलिस की तत्परता और सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास मजबूत हुआ है।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …