Encroachment free: गुरुग्राम में बुलडोजर की तैयारी
Encroachment free:महानगर विकास प्राधिकरण गुरुग्राम के बाठ ने सदर बाजार के व्यापारियों से
सड़कों को Encroachment free: करने के लिए 72 घंटे की मोहलत दी है। विभाग ने कहा है कि
यदि इस समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो सदर बाजार में बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है।
बाठ ने सदर बाजार का निरीक्षण करने के दौरान व्यापारियों को चेतावनी दी।
इस दौरन नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता मौके पर मौजूद रहा। मांग नहीं पूरा होती है तो बुलडोजर चलेगा
डीटीपीई ने सदर बाजार के व्यापारियों से कहा कि इस बाजार को साफ और स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
व्यापारियों के साथ बातचीत
करीब तीन घंटे तक उन्होंने सदर बाजार का निरीक्षण करके व्यापारियों के साथ बातचीत की।
सदर बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी व्यापारियों की बनती है।
सदर बाजार में अतिक्रमण के चलते लोगों के चलने तक की जगह नहीं बची है।
खरीदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग पर विभाग ने कार्रवाई शुरू किया
वहीं, यदि किसी दुकान में आगजनी हो जाए तो भगदड़ मच सकती है।
एंबूलेंस भी बाजार में नहीं पहुंचता
ऐसे में बड़ा हादसा घटित हो सकता है। अतिक्रमण के चलते एंबूलेंस भी बाजार में प्रवेश नहीं कर सकती है।
बाठ ने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान नहीं रखें।
इसके अलावा दुकानों के बाहर रेहड़ियां नहीं लगवाएं। 72 घंटे के अंदर अतिक्रमण को हटाने की मोहलत
डीटीपीई की तरफ से व्यापारियों को दी गई। यदि ऐसा नहीं होता है तो
Encroachment free: बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से लगी रेहड़ियों को तोड़ दिया जाएगा।
राजीव चौक को फिर अतिक्रमणमुक्त किया गया
जीएमडीए के बाठ के नेतृत्व में राजीव चौक पर दोबारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
Encroachment free: एनएचएआई और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
बाठ ने बताया कि इस चौक में फ्लाईओवर के नीचे से झुग्गियों को हटवा दिया था,
लेकिन कुछ लोगों ने दोबारा इन झुग्गियों को लगा दिया है। इससे राजीव चौक बदसूरत नजर आता है।
दूसरा इन झुग्गियों से कभी भी लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ जाते हैं,जिससे हादसा होने का डर है।
PM News 18 Hindi News Website
