Sunday , 30 August 2026

दो माह बीता नहीं बिखर गई लाखों की बनी नालियां village

दो माह बीता नहीं बिखर गई लाखों की बनी नालियां

घुघली ब्लॉक में भुगतान का बड़ा खेल एक ही नाली मरम्मत कार्य पर तीन बार निकले ₹2.07 लाख, राज इंटरप्राइजेज और मुनीब आलम सिद्दीकी फर्मों की भूमिका पर सवाल

महराजगंज। घुघली विकास खंड की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर खास में सरकारी धन के भुगतान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया ।

             हाल ए लक्ष्मीपुर खास 

आरोप है कि सलमान के घर के सामने से ड्रेन तक नाली मरम्मत कार्य के लिए एक ही काम पर तीन अलग-अलग बार भुगतान किया गया, जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त नाली मरम्मत कार्य के लिए पहली बार ₹1,10,513, दूसरी बार ₹62,483 तथा तीसरी बार ₹34,836 का भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल ₹2,07,832 रुपये का भुगतान एक ही कार्य के नाम पर होने की बात सामने आई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि भुगतान अलग-अलग फर्मों के नाम से किया गया है। इनमें राज इंटरप्राइजेज और मुनीब आलम सिद्दीकी ईट उद्योग का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर एक ही कार्य के लिए बार-बार भुगतान क्यों और किन परिस्थितियों में किया गया?

सवालों के घेरे में फर्म 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वास्तव में एक ही नाली मरम्मत कार्य पर तीन बार भुगतान हुआ है तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला हो सकता है। लोगों ने संबंधित अभिलेखों, भुगतान विवरण और कार्यस्थल की भौतिक जांच कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

कार्य : सलमान के घर से ड्रेन तक नाली मरम्मत

पहला भुगतान : ₹1,10,513

दूसरा भुगतान : ₹62,483

तीसरा भुगतान : ₹34,836

कुल भुगतान : ₹2,07,832

संबंधित फर्में : राज इंटरप्राइजेज, मुनीब आलम सिद्दीकी एंटरप्राइजेज 

अब सवाल यह है कि क्या यह महज प्रशासनिक त्रुटि है या फिर सरकारी धन के बंदरबांट का कोई बड़ा खेल? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

शेष अंक…..

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …