Wednesday , 14 October 2026

Rape:दरिंदे ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म बेहोशी हालत में छोड़कर भागा

Rape:दरिंदे ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म बेहोशी हालत में छोड़कर भागा

Rape: यूपी के खीरी में पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की छह साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने Rape किया।

बच्ची की हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर वह उसको बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला।

गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

उसका इलाज जारी है। बच्ची के परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक पढुआ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति के घर उसका रिश्ते का भांजा आया था।

उस व्यक्ति के घर दो बेटियां थीं। इनमें एक की उम्र 14 और दूसरी की उम्र छह साल थी।

पति-पत्नी पत्नी रकेहटी गए थे। घर पर केवल उसकी दोनों बेटियां और रिश्ते का 20 वर्षीय भांजा था।

आरोप है किकरीब साढ़े सात बजे भांजे ने बड़ी लड़की को पान मसाला लाने बाहर खोखे पर भेज दिया।

इसी बीच उसने छह साल की बच्ची के साथ Rape किया। बच्ची के बेहोश हो जाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया।

बड़ी बेटी की सूचना पर उसके माता पिता रकेहटी से घर वापस आए।

उन्होंन पढ़आ थाने पर सूचना दी। बच्ची को रमियाबेहड़ सीए‌चसी भेजा गया।

वहां से उसको जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया।

एसओ पढुआ, निराला तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा

कि छह साल की कली से पर हम मौके पर पहुंचे। बच्ची को इलाज के लिए

सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

जल्द आरोपी को पकड़कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!   अंतरजनपदीय महिला चोर …