Sunday , 30 August 2026

Rape: नशीली दवा खिलाकर करता रहा दुष्कर्म 

Rape: नशीली दवा खिलाकर करता रहा दुष्कर्म 

Rape: यूपी के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में शिकंजी में नशीला पदार्थ मिलाकर

युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।युवती का पति कमाने के लिए केरल गया हुआ है।

आरोपी, पीड़िता का ही एक रिश्‍तेदार है। उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया  फोटो भी खींच लिए।

इन्‍हें वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को ब्‍लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा।

उससे तीन लाख 70 हजार रुपये भी वसूल लिए। जब युवती ने रुपये देना बंद कर दिया

तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो पीड़ित युवती के पति के पास भेज दी।

पीड़िता की शिकायत पर नागफनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पति केरल में रहकर मजदूरी करता

नागफनी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार वहाबुद्दीन

निवासी नवाबपुरा का उसके घर आना जाना था। वहाबुद्दीन की मां बीमार रहती है,

इसलिए पीड़िता उसकी मां के लिए खाना बनाकर देती थी। पति केरल में रहकर मजदूरी करता है।

इसी बात का फायदा उठाकर रिश्तेदार वहाबुद्दीन ने घर में अकेला पाकर

शिंकजी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद Rape: किया।

फोटो वायरल की धमकी 

इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो

वायरल करने के नाम पर आरोपी वहाबुद्दीन ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया

और ब्लैकमेल करके उससे तीन लाख 70 हजार रुपए हड़प लिए।पीड़िता ने रुपये देने से इनकार किया

तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति के पास भेज दिया।

इंस्पेक्टर नागफनी ने बताया कि तलाश जारी है जल्द ही आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी

 वायरल कर दी पत्नी की अश्लील फोटो

वहीं मुरादाबाद के ही थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक अन्‍य पीड़िता ने पुलिस को बताया कि

शादी एक नवंबर को 2022 को बिजनौर के कस्बा चांदपुर निवासी अशफी सिद्दीकी के साथ हुई थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद पीड़िता की रुकसती हुई, जिस पर पति ने सिद्दीकी ने दहेज में थॉर कार की मांग की।

पति का अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है

इनकार करने पर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जिसपर पता चला कि

इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसके पति अशफी का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है

और उसने अपने परिवार के दबाव में शादी की है। इस दौरान पति ने पीड़िता को धमकी दी

कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह कुवैत चला जाएगा। पीड़िता का आरोप है।

कि इस दौरान पति ने उसकी अश्लील फोटो सोशल साइट पर डाल दी, जिससे उसकी काफी बदनामी हुई।

बदनामी होने पर कई बार पीड़िता के दिमाग में आत्महत्या करने का ख्याल आया।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया केस दर्ज कर लिया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …