Sunday , 30 August 2026

Accident:सड़क हादसा: स्कूटी बिजली के खंभे से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत

Accident:सड़क हादसा: स्कूटी बिजली के खंभे से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत

महराजगंज,थाना घुघली क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक Accident सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा चौकी जखीरा अंतर्गत बड़हरा फॉर्म रोड पर छोटा टोला के निकट दोपहर करीब 2 बजे हुआ।

Accident स्कूटी बिजली खंभे से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी (UP57 BV 8614) सवार युवक की स्कूटी अचानक नियंत्रण खोने से बिजली के खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जखीरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन मय हमराह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल युवक की पहचान मुन्ना (37 वर्ष) पुत्र राम जतन, निवासी सतभरिया महुअवा थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर के रूप में हुई।

हो गई मृतक की पहचान

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद जिला अस्पताल महराजगंज मर्चरी हाउस भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Accident फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …