Monday , 31 August 2026

घर लौटने से पहले ही छीन गई जिंदगी, सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

घर लौटने से पहले ही छीन गई जिंदगी सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज, कोठीभार थाना क्षेत्र के बलहीखोर गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मुन्ना पासवान (30 वर्ष) पुत्र शिव पासवान सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल (UP56 BE 7565) से किसी कार्य से जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही वह कोठीभार थाना क्षेत्र के बलहीखोर गांव के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुन्ना पासवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसा के बाद अफरा-तफरी का माहौल 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। परिजन और स्थानीय लोग उम्मीद लेकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल से घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोठीभार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या बोल रहे थानेदार

थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

मुन्ना पासवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

सोनू मोदनवाल के साथ अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …