Monday , 31 August 2026

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है ब्राह्मण समाज”— नर्वदेश्वर शुक्ल का बड़ा एलान

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है ब्राह्मण समाज”— नर्वदेश्वर शुक्ल का बड़ा एलान

भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत

महराजगंज। बिहार के भोजपुर जनपद स्थित बिठौली गांव के निवासी भारत भूषण तिवारी के चर्चित एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बहस और विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

इसी क्रम में महाराजगंज जनपद से पंडित नर्वदेश्वर शुक्ल, संस्थापक अध्यक्ष, सनातन ब्राह्मण महासंस्था ट्रस्ट, ने एक बयान जारी कर मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पीड़ित परिवार के साथ है ब्राह्मण समाज

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियों को देखते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

पंडित शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण समाज इस घटना से आहत है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

अवधेश पांडेय ने कहा कि यह जो घटना हुई है सवाल उठ रहा है निष्पक्ष जाच कराई जाए साथह उन्होंने कहा हमारा  पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है

उन्होंने मांग की है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कानून के विपरीत कार्रवाई सामने आती है तो दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

मामले में पारदर्शी जांच कराई जाए 

उन्होंने कहा कि देश में कानून का शासन सर्वोपरि होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने सरकार से मामले में पारदर्शी जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की।

भारत भूषण तिवारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक चर्चा तेज है और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं एवं विरोध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अब सभी की नजरें जांच एजेंसियों और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी

निःशुल्क पैरवी से गरीब विजय नाथ को मिला न्याय, पॉक्सो मामले में हुआ बरी करीब …