Tuesday , 13 October 2026

पांच रेलवे क्रॉसिंगों पर बनेंगे अंडरपास, सर्वे पूरा

पांच रेलवे क्रॉसिंगों पर बनेंगे अंडरपास, सर्वे पूरा

 

ग्रामीणों को मिलेगी राहत, चार सदस्यीय टीम ने पांचों क्रॉसिंग का किया निरीक्षण

 

रायबरेली। प्रयागराज रेल मार्ग पर रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले की सीमा से जुड़े रेलखंड में पांच रेलवे क्रॉसिंगों पर लिमिटेड हाइट सबवे (अंडरपास) बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

रेलवे की ओर से प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी, जिसने पांचों क्रॉसिंगों का सर्वे पूरा कर संयुक्त निरीक्षण आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अंडरपास निर्माण की विस्तृत रिपोर्ट और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके बाद बजट स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

अंडरपास बनने से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान लगने वाले जाम और ग्रामीणों के आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

योजना के तहत दरियापुर-लक्ष्मणपुर स्टेशनों के बीच बेलाभेला के पास क्रॉसिंग संख्या 31सी, लक्ष्मणपुर-ऊंचाहार के बीच नवाबगंज के पास 15सी, अरखा-परियावां के बीच 36सी, परियावां-गढ़ी मानिकपुर के बीच 31सी और गढ़ी मानिकपुर-कुंडा हरनामगंज के बीच 28सी पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

चार सदस्यीय टीम में यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद वर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इमरान कलीम, निर्माण इकाई के नीरज कुमार और कर्षण वितरण विभाग के हिमांशु शामिल हैं। टीम ने बृहस्पतिवार को सभी क्रॉसिंगों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान सड़क की चौड़ाई, रोजाना वाहनों व लोगों की आवाजाही, आसपास के गांवों से आने वाले ग्रामीणों की संख्या, अंडरपास के लिए उपयुक्त स्थान और निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

पराली एवं फसल अवशेष जलाने पर प्रशासन ने लगाई रोक   उल्लंघन करने वालों पर …