रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर अतुल सिंह ने जताया सम्मान
गौरा। रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के ब्लॉक गौरा में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी माननीय अतुल सिंह ने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाकर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बहनों को साड़ी वितरित कर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अतुल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बी.के. शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास सहित बड़ी संख्या में सम्मानित लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने अतुल सिंह की कलाई पर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं साड़ी वितरण कार्यक्रम में महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने रक्षाबंधन के पारंपरिक भाई-बहन के रिश्ते के साथ सामाजिक सम्मान और सहभागिता का संदेश दिया।
पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली यूपी रविशंकर सिंह के साथ जगतपुर ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद जाबिर की रिपोर्ट
PM News 18 Hindi News Website
