वारंटी पर पुलिस का शिकंजा,तारयासुजान पुलिस स्टेशन की कार्रवाई में अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने मामले में स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई action की गई, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।
अव्युक्त के खलाफ मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तारयासुजान पुलिस टीम ने बेदूपार निवासी शहीद के पुत्र करमुल्लाह को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध मामला संख्या 252/13 दर्ज है, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (मारपीट), 504 (जानबूझकर अपमान) एवं 506 (आपराधिक धमकी) के अंतर्गत पंजीकृत है।
लंबे समय से लंबित इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
किसने किया गिरफ्तारी
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक श्री राम सहाय चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुई।
टीम में उपनिरीक्षक श्री मृत्युंजय सिंह, उपनिरीक्षक श्री आलोक सिंह, कांस्टेबल विपिन पाण्डे तथा कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया।
वारंटियों के विरुद्ध अभियान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र में वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे फरार अथवा लंबित मामलों के अभियुक्तों पर शिकंजा कसा जा सके।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
PM News 18 Hindi News Website
