Saturday , 30 May 2026

Arrest : संभल चराहे से गिरफ्तार हुआ ढाई लाख का इनामी बदमाश  Arrest पुलिस को चमका देकर

 

Arrest : संभल चराहे से गिरफ्तार हुआ ढाई लाख का इनामी बदमाश 

Arrest पुलिस को चमका देकर एक बर्ष से फरार चल रहा ढाई लाख का इनामी बदमाश फहीम

आखिरकार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया,बरेली एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर

शुक्रवार देर रात उसे गलशहीद थाना क्षेत्र में संभल चौराहा के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सीतापुर जेल से 29 मई 2023 को पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था।

जिसके बाद से गलशहीद थाना पुलिस के साथ ही एसटीएफ की चार टीमें उसकी तलाश में जुटी थी।

इससे पहले भी वह पुलिस को चकमा देकर प्रेमिका की मदद से पाकबड़ा से फरार हो गया था।

उस समय बिजनौर पुलिस उसे पेशी पर मुरादाबाद लाई थी।

एटीएम का लंबाचौड़ा अपराधिक इतिहा

कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कला निवासी फहीम उर्फ एटीएम का लंबाचौड़ा अपराधिक इतिहास है।

लूट, चोरी, डकैती, हत्या, जानलेवा हमला जैसे संगीन अपराधों में वह लिप्त रहा है।

उसके खिलाफ यूपी के विभिन्न थानों के साथ ही आठ राज्यों में कुल 66 मुकदमें दर्ज हैं।

गलशहीद थाना क्षेत्र में 2011 में हुई नौशे उर्फ लंगड़ा की हत्या में वह सीतापुर जेल में बंद था।

29 मई 2023 को जेल से बाहर आने के बाद उसे 21 अगस्त 2023 को जेल में वापस आना था।

पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिस कारण कोर्ट ने उस के खिलाफ गैरजमानती वारंट किया था।

टीम गठित हुआ था

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी एसटीएफ ने चार टीमों का गठन किया था।

तभी से एसटीएफ के साथ ही पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

एसटीएफ बरेली और स्थानीय पुलिस टीम ने शुक्रवार रात मिली सूचना पर फहीम एटीएम को

गलशहीद थाना क्षेत्र के संभल चौराहा डबल फाटक के पास स्थित टांडा अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, आठ जिंदा कारतूस और 10 हजार 670 रुपये बरामद की गई।

पांच राज्यों से फरार था 

पुलिस पूछताछ में आरोपी फहीम एटीएम ने बताया कि सीतापुर जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद

वह कर्नाटक के बेंगलुरू, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में फरारी काट रहा था।

वहां उसने घूम-घूम कर चोरी, लूट और डकैती जैसी कई वारदातों को अंजाम भी दिया।

गलशहीद थाना पुलिस ने आरोपी फहीम एटीएम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

उसके नाम 66 मुकदमा दर्ज है 

इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि एसटीएफ बरेली यूनिट और गलशहीद पुलिस की टीम ने

ढाई लाख के इनामी फहीम उर्फ एटीएम को गिरफ्तार किया है।उसके खिलाफ 66 मुकदमें दर्ज हैं।

फहीम उर्फ एटीएम गलशहीद में 2021 में हुए हत्या के मामले में सीतापुर जेल में बंद था।

वहां से पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती

इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती इश्क… जुनून… और …