Saturday , 29 August 2026

Crime: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, इलाके में सनसनी

Crime: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, इलाके में सनसनी

Crime:महराजगंज। घुघली–कप्तानगंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जखीरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिलर संख्या 351/7 के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रेन संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुआ, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बड़ा हादसा 

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मियों व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। आसपास के लोगों में इस हादसे को लेकर भारी दहशत और सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक घुघली कप्तानगंज रेलवे ट्रैक पर एक कटा हुआ शव देखा गया जो कि जखीरा चौकी अंतर्गत पिलर संख्या 351/7 के पास मे ट्रेन नम्बर 15274 सत्याग्रह एक्स्प्रेस से कट जाने के कारण एक व्यक्ति कि मौत हो गयी है।

जिसका शरीर दो टुकड़ो मे बिभाजीत हो गया है। जिसकी सूचना घुघली स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के जरिये घुघली पुलिस को दी गयी।

घटना की सूचना पर फौरन पहुंची पुलिस 

सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष कुवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी जखीरा एवं मय फोर्स पहुँचे।जिसके बाद लोगों के द्वारा के द्वारा लाश कि शिनाख्त कराया गया ।

पता चला कि मृतक कि पहचान अभिषेक कन्नौजिया पुत्र मुनीब कन्नौजिया निवासी ग्राम बढ़हरा फार्म थाना घुघली जनपद महराजगंज का स्थायी निवासी था।

जिसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे ले लिया गया है ।

उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया फ़ारेंसिक टीम को भी सूचित कर दिया गया है। पंचायतनामा कि कार्यवाही कि जा रही है उसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जायेगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …