Crime: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
Crime:यूपी के महराजगंज में,घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के समीप
बड़ी नहर के पश्चिम सिवान में पेड़ पर फंदे से एक व्यक्ति का लटकता शव मिलने से
क्षेत्र में सनसनी मच गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं ।
जानकारी के अनुसार थाना घुघली के ग्राम बल्लो खास पश्चिम सिवान में
रस्सी से लटकता शव देख गांव के तरफ भागी महिला
Crime: पड़री खुर्द की महिला भूसा लेने जा रही थी कि महिला की नजर चकरोड के पेड़ पर पड़ी
जिसमे एक व्यक्ति का रस्सी से लटकता शव को देख चिल्लाती हुई गांव के तरफ भागी
Crime: ग्राम प्रधान पड़री खुर्द के यहां पहुंचकर उस दृश्य से अवगत कराई।
ग्राम प्रधान पड़री खुर्द थाना प्रभारी घुघली को सूचना देकर ग्राम बल्लो खास प्रधान को घटना से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी
सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ,हल्का एस आई संजय कुशवाहा फोर्स के साथ
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान हो गई।
Crime: मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी गई टीम भी पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव की पंचनामा के आधार पर
पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है ।
मृतक का पहचान जयहिंद गुप्ता के नाम हुआ
मृतक का पहचान जयहिंद गुप्ता पुत्र दामोदर गुप्ता निवासी रुदलापुर थाना चौक उम्र करीब45 वर्ष के रूप हुई है।
बताया जाता है कि मृतक कंचनपुर में अपने साड़ू के वहां आया था।
विगत सुबह 10:00 बजे मृतक चौक स्थित अपने घर से निकला और कंचनपुर आया
Crime: कंचनपुर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके पैदल ही निकल गया और फिर घर नहीं लौटा।
PM News 18 Hindi News Website
