Tuesday , 14 July 2026

Heart attack: पत्नी से विवाद के मामले में थाने पहुंचा वृद्ध की मौत

Heart attack: पत्नी से विवाद के मामले में थाने पहुंचा वृद्ध की मौत

Hear attack. उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

महिला की शिकायत पर पारिवारिक विवाद के लिए काउंसिलिंग को बुलाए गए

बिजली विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी की महिला थाने में मौत हो गयी।

काउंसिलिंग के दौरान वृद्ध को सीने में तेज दर्द हुआ, वह बेहोश होकर जमीन पर गिरकर गया।

आनन-फानन में उसे शामली सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली, जिसके बाद

वृद्ध के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के खेड़ीकरमू निवासी 78 वर्षीय सलेकचंद विद्युत विभाग का सेवानिवृत्त कर्मचारी था।

बताया जाता है दूसरी पत्नी थी

सलेक चंद की पहली पत्नी श्यामलता से दो बेटे और दो बेटियां है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि सलेक चंद ने शशि नाम की दूसरी महिला से शादी कर दी ली थी। बताया जा रहा है

कि वह अलग रह रही थी। महिला शशि ने 25 अक्टूबर को महिला थाने में तहरीर पति सलेक चंद पर

मारपीट करने एवं मासिक खर्च नहीं देने का आरोप लगाया था।

रविवार को महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों को काउंसिलिंग के लिए थाने में बुलाया गया था।

बताया जा रहा है कि काउंसिलिंग के दौरान ही बुजुर्ग सलेकचंद को सीने में तेज दर्द उठा।

वह देखते ही देखते जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। दिल का दौरा बताया जा रहा है।

Heart attack आनन-फानन बुजुर्ग को शामली सीएचसी में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। शामली सीएचसी में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर

उपकार मलिक ने बताया कि शामली अस्पताल में पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मृत्यु हो चुकी थी।

पिता को मृत देख बिलखने लगे बच्चे 

इस दौरान मृतक के दोनों पुत्र भी शामली सीएचसी पहुंचे गए। पिता को मृत देख बिलखने लगे

बेटों का कहना था कि वह उक्त महिला को नहीं जानते।

जबकि, महिला मृतक को अपना पति बता रही थी। पुलिस ने बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि बुजुर्ग को सीने में अचनाक तेज दर्द हुआ।

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …