Saturday , 29 August 2026

Love:पति-पत्नी में झगड़ा क्या हुआ, दरोगा उठा लिया फायदा 

Love:पति-पत्नी में झगड़ा क्या हुआ, दरोगा उठा लिया फायदा 

Love: पति-पत्नी के बीच झगड़े का फायदा कानपुर में एक दारोगा ने उठाया।

डेढ़ साल पहले ही ठेकेदार ने लव मैरिज की थी। पत्नी से विवाद हुआ तो दारोगा के साथ फंस गई।

यह आरोप लगाते हुए पति ने कहा कि दारोगा उसकी पत्नी को बहला फुसला कर रासलीला कर रहा है।

मामला ग्वालटोली थाने के एक दारोगा का है। दारोगा और अपनी पत्नी के बीच हुए व्हाट्सएप चैट के

दर्जनों पेज प्रिंट कराकर पति पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा और सीपी से उसे बचाने की गुहार लगाई।

उसके पत्नी को फंसाकर दरोगा कर रहा था रासलीला

पति का आरोप है कि दारोगा के कहने पर ही पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेलबाजार थानाक्षेत्र के ठेकेदार ने कहा कि ग्वालटोली निवासी युवती से 17- 2- को प्रेम विवाह किया था।

जनवरी 2024 में पत्नी से विवाद हो गया और वह मायके चली गई।

आरोप है कि अप्रैल 2024 में पत्नी का ग्वालटोली थाने के एक दारोगा से प्रेम प्रसंग हो गया।

दोनों के बीच कॉल और चैट होने लगी। जब ठेकेदार पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो वह भड़क गई।

थोड़ी देर बाद दारोगा और पत्नी ठेकेदार के घर आए और धमकाने लगे।

ठेकेदार का आरोप है कि पत्नी ने जून में उन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया।

विवेचना थाने के दूसरे दारोगा कर रहे थे। उनके बुलाने पर सितंबर में दोनों पक्ष पहुंचे

और समझौते की बात होने लगी। इसी बीच पत्नी के प्रेमी दारोगा ने विरोध जताया।

पत्नी के सैकड़ों आपत्तिजनक चैट मिले

एक दिन रास्ते में पत्नी के मिलने पर बातचीत के दौरान उसका मोबाइल लेकर देखा तो दारोगा और

पत्नी के सैकड़ों आपत्तिजनक चैट मिले। पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि मुकदमे में दारोगा ने मदद की थी,

इसीलिए मैसेज कर रहा। जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने धमकी दी दरोगा से मिलकर तुम्हारे खिलाफ

अपहरण और डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दूंगी।

पीड़ित ने बताया उसने पत्नी और दारोगा के बीच आपत्तिजनक चैट के 50 पेज के साथ प्रार्थना पत्र

पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारी को दिया है। मामले में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया कि

मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। अब चाहेज जांच के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …