Tuesday , 14 July 2026

Murder:देवर के साथ सम्बन्ध बनाकर अपने ही पति की करा दिया हत्या 

Murder:देवर के साथ सम्बन्ध बनाकर अपने ही पति की करा दिया हत्या 

Murder: कानपुर जिले के बिधनू में सात महीने पहले देवर के साथ मिलकर ।

अपने ही पति की Murder: करने वाली महिला छतरपुर के बागेश्वर धाम से पकड़ी गई।

उसके साथ आरोपी देवर भी था। आश्रम में दोनों भेष बदल सेवादार बनकर रह रहे थे।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जिस युवक की हत्या हुई है उससे महिला की लवमैरिज हुई थी।

देवर के साथ टांका भिड़ गया

घर आने के बाद महिला का अपने देवर के साथ टांका भिड़ गया और दोनों के बीच अवैध संबंध भी हो गए।

पति को जानकारी हो गई तो दोनों ने उसकी Murder: कर शव तालाब में फेंक दिया था।

मूलरूप से लखीमपुर खीरी के कुड़री रूप सेनारूप गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश अवस्थी

अपने दो छोटे भाइयों मनोज और मयानंद के साथ बिधनू के खेरसा गांव स्थित ननिहाल में रहते थे।

मयानंद दो साल पहले अपने गांव लौट गया था और वहां खेती-बाड़ी कर रहा था।

प्रेम संबंध में गयी जान

दिनेश ने हत्या से एक साल पूर्व ही लखीमपुर निवासी पूनम उर्फ गुड़िया नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था।

शादी के बाद पूनम और मनोज के बीच प्रेम संबंध हो गए।

दिनेश को दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो इसे लेकर घर पर विवाद शुरू हो गया।

 पूनम और मनोज को आपत्तिजनक हालत में पाकर 

डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के मुताबिक 24 अप्रैल की रात को दिनेश ने देखा कि

पत्नी पूनम और मनोज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद जमकर झगड़ा हुआ।

इस दौरान दोनों ने दिनेश को पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।

उसे मौत के घाट उतारने के बाद हाथ-पैर बांध कर शव को घर से कुछ दूर स्थित तालाब में फेंक दिया।

26 अप्रैल को शव तालाब में उतराया तो मनोज डंडे से उसे नीचे करने लगा।

इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ भाग निकला।

मोबाइल के लोकेशन से पकड़ गए

सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने उनकी तलाश में लखीमपुर खीरी और सीतापुर समेत कई ठिकानों पर दबिश दी

पर कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच मनोज और पूनम का मोबाइल ऑन हुआ

और सर्विलांस टीम ने उनकी लोकेशन चेक की, लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली।

पुलिस के मुताबिक कत्ल करने के बाद दोनों बागेश्वर धाम में सेवादार बनकर छिपे हुए थे।

बिधनू पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …