Sunday , 30 August 2026

नल के पास बर्तन धोते समय विवाहिता को लगा करंट, मौत से मचा कोहराम

नल के पास बर्तन धोते समय विवाहिता को लगा करंट, मौत से मचा कोहराम

 

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्राम पंचायत के पड़रहवा टोला में शुक्रवार देर रात बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पनियरा पुलिस के साथ सीओ सदर अंकुर गौतम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार पड़रहवा टोला निवासी मीना चौहान (28) पत्नी कृष्णा चौहान शुक्रवार रात घर में बर्तन साफ कर रही थीं। इसी दौरान नल के समीप अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक मीना का विवाह 7 दिसंबर 2020 को रानीपुर निवासी कृष्णा चौहान, पुत्र विशाल चौहान, के साथ हुआ था। उनके परिवार में तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी है। घटना की खबर मिलते ही मीना के मायके कंचनपुर उर्फ झुलनीपुर टोला, ग्राम पंचायत तेंदुअहिया से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

 

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया 

घटना की सूचना पर पनियरा पुलिस, सीओ सदर अंकुर गौतम और फोरेंसिक टीम ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

आंगनबाड़ी भर्ती की तारीख बढ़ी, अब 11 सितंबर तक मौका

आंगनबाड़ी भर्ती की तारीख बढ़ी, अब 11 सितंबर तक मौका   महराजगंज में कार्यकत्री-सहायिका के …