Friday , 28 August 2026

ATS,: बहराइच के मदरसों में पहुंचीं एटीएस टीम सन्देह के घेरे में मदरसा 

ATS,: बहराइच के मदरसों में पहुंचीं एटीएस टीम सन्देह के घेरे में मदरसा 

शनिवार की रात शहरी क्षेत्र के तीन मदरसों के अभिलेखों के ATS के अधिकारियों ने खंगाले हैं।

इसमें मान्यता प्राप्त मदरसे भी बताए जा रहे हैं।

इनका भौतिक सत्यापन संग विदेशी फंडिंग की जांच के लिए बैंक खातों को भी जांचा जा रहा है,

ताकि तथ्यों के आधार पर ऐसे मदरसों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

नेपाल सीमा से लगा बहराइच अतिसंवेदनशील जिलों में शामिल है।

सीमावर्ती गांवों में पिछले पांच सालों में ताबड़तोड़ मदरसों का संचालन व नवीनीकरण किया गया है।

विदेशों से बड़े पैमाने पर धन जुटाने के सबूत मिलने पर यूपी ATS को जांच सौंपी गई है।

विभाग की मानें तो 301 मान्यता प्राप्त और 495 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए हैं।

इन मदरसों में ही सबसे बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां पढ़ने वाले बच्चे जांच के साथ ही कम हो गई हैं।

अचानक छात्रों की संख्या में कमी का कारण 

ATS इस बात का पता लगा रही है कि अचानक संख्या में गिरावट की वजह क्या रही है।

इन्ही बिंदुओं को लेकर एटीएस ने जिले में संचालित मदरसों की जांच शुरू कर दी है।

रूपईडीहा के बाबागंज में एटीएस थाने की माने  जांच में अभी तक भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

इसके बाद मदरसे में बजट कहां से और कैसे आ रहा है। इसकी जांच की जाएगी।

देर रात शहर के मदरसों में जांच को अभिलेख तलब किया गया है।

 जांच के दायरे में 225 मदरसों की फंडिंग 

ATS की माने तो जिले में संचालित 225 मदरसों की गतिविधियां संदेह के घेरे में हैं।

यहां पढ़ने वाले छात्र ही नहीं दूसरी जगह के हैं, बल्कि शिक्षक भी शक के दायरे में हैं।

कुछ लोग यहां से जा चुके हैं। ऐसे लोग कहां के रहने वाले थे।

जांच शुरू होने से पहले मदरसा छोड़कर जाने की क्या वजह रही है।

क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर बिना मान्यता के संचालित मदरसों की जांच की जा रही है।

मदरसा संचालकों द्वारा सारी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

कहा से आ रहा शिक्षकों का वेतन 

ATS के अधिकारी ने बताया कि सभी मदरसों के अकाउंट नंबर पता किए जा रहे हैं।

किन बैंकों में खोले गए हैं, कितने एकाउंट पिछले दो साल में मदरसा या फिर प्रबंधन के नाम से चल रहे थे,

जिन्हें बंद किया गया है। वेतन के लिए आने वाले बजट के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …