Baba Siddiqui: बाबासिद्दिकी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर बहराइच से गिरफ्तार
Baba Siddiqui: यूपी एसटीएफ ने मुंबई में अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त और
Also Read This: पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पति, सास-ससुर गिरफ्तार
पूर्व मंत्री जियाउद्दीन अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ Baba Siddiqui: की हत्या में शामिल मुख्य शूटर
शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा को बहराइच के नानपारा इलाके में रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
Also Read This: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
शूटर शिवा लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा है और लॉरेंस का बेहद करीबी है।
एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए
शिवा को बहराइच बुलाकर नेपाल ले जा रहे चार अन्य युवक भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए हैं।
इनमें एक युवक मुंबई में मौके पर पकड़े गए शूटर धर्मराज कश्यप का भाई अनुराग है।
एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि शूटर कैसरगंज, बहराइच निवासी शिव कुमार गौतम
शिवा के साथ ही चार शरणदाता बहराइच के गंडारा निवासी अनुराग कश्यप,
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेन्द्र प्रताप सिंह भी पकड़े गए हैं।
मुंबई में 12 अक्टूबर को पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन शूटरों ने हत्या कर दी थी।
दो शूटर धर्मराज व गुरमेल सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया गया था।
शिव कुमार उस समय फरार हो गया था। यह हत्या जेल में बंद लारेंस विश्नोई के कहने पर की गई थी।
10 लाख रुपए और हर महीने अलग से रकम मिलने की सुपारी थी
डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक हत्याकांड के लिए रेकी महाराष्ट्र के ही
शुभम सोनकर व पंजाब के जालंधर के रहने वाले मो.यासीन अख्तर ने की थी।
Also Read This: नेपाल से शराब तस्करी का खेल बेनकाब, दो महिलाएं गिरफ्तार
एसटीएफ से मदद मांगी थी
हत्या के बाद जब शिवा काफी दिन तक हाथ नहीं आया तो मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसटीएफ से मदद मांगी थी।
एसटीएफ को सर्विलांस से पता चला कि मुख्य शूटर शिवा बहराइच के नानपारा में छिपा हुआ है।
शिवा ने खुलासा किया कि वह और धर्मराज एक ही गांव के हैं।
वह पूना में स्क्रैप का काम करता है। उसके बगल में ही शुभम सोनकर की स्क्रैप की दुकान है।
Also Read This: एसएसबी बॉर्डर के पास दबोचा गया पॉक्सो का फरार आरोपी
शुभम काफी समय से लारेंस विश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा है।
उसने ही स्नैप चैट से लारेंस विश्नाई के भाई अनमोल से कई बार बात कराई थी।
10 लाख रुपए देने की करार
बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए उसे 10 लाख रुपए देने को कहा गया था।
साथ ही हर महीने भी अलग से रकम मिलने का वादा भी किया गया था।
हत्या के लिए पिस्टल, कारतूस, सिम व नया मोबाईल फोन शुभम और यासीन ने उन तीनों को दिया था।
12 अक्टूबर को तीनों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी।
Also Read This: ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!
हत्या के बाद फेंक दिया मोबाइल
शूटर शिवा ने एसटीएफ को बताया कि हत्या के बाद उसने मुंबई में ही अपना मोबाइल फेंक दिया था।
मुंबई से पूना पहुंचा और वहां से झांसी होते हुए लखनऊ के रास्ते बहराइच चला गया था।
Also Read This: जमीन के लालच में बहू बनी हैवान
रास्ते में वह अपने अन्य साथियों से किसी दूसरे का मोबाइल मांग कर बात करता रहा था।
अनुराग कश्यप से जब बात की तो उसने ही बताया था कि अखिलेन्द्र,
Also Read This: झोलाछाप के इंजेक्शन ने ली किशोरी की जान, आरोपी गिरफ्तार
ज्ञान प्रकाश व आकाश ने नेपाल में छिपने की व्यवस्था कर ली है।
सब लोग नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले पकड़ गए।
PM News 18 Hindi News Website
