Suspend:मूर्तिवसर्जन के दौरान बालक की मौत होने पर कई पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
Suspend:उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में 7 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसपी ने सस्पेंड कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जनक दौरान बिजली तार से स्पार्क हो जाने के कारण
एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई जिस पर एसपी ने जांच करा कर दोषी पाए जाने पर
सक्षम पुलिसकर्मियों को Suspend कर दिया। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मची गई।
दरअसल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित धनगढ़िया गांव में शनिवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान
ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से एक बालक की मौत और 13 अन्य के घायल हो गए थे।
इस मामले में एसपी ने प्रथमदृष्टया पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई है।
एसपी ने दो दरोगाओं समेत सात पुलिस कर्मियों को Suspend कर दिया है।
उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए डीएम को पत्र भेज कर कार्रवाई करने को कहा है।
मूर्तिवसर्जन के दौरान हुआ हादसा
धनगढ़िया गांव में स्थापित मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए
ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जा रहे थे। प्रतिमा का संतुलन बनाए रखने के लिए पाइप से बांध दिया था।
प्रतिमा गांव से बाहर निकल रही थी कि लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से स्पर्श कर गया
और ट्रॉली में करंट उतर गया। ट्रॉली में आग लग गई। इस दौरान
11 साल के विष्णु की करंट लगने से मौत हो गई। गांव के 13 अन्य बच्चे भी झुलस गए।
सस्पेंड हुए पुलिस कर्मी
एसपी प्राची सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही मानकर
एसआई श्याम चंद्र रत्न, एसआई शिवप्रकाश शुक्ल, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सतीश यादव,
संतोष कुमार यादव, सुशील यादव व राजकमल यादव को तत्काल प्रभाव से Suspend कर दिया है।
एसपी का पत्र मिलने के बाद डीएम ने बिजली विभाग के एसी से मामले की जांच कराई।
तार लटकता नहीं मिला। वह 15 फीट से अधिक ऊंचाई पर है।
उन्होंने सभी एसडीएम व सीओ को प्रतिमा विसर्जन के समय मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
PM News 18 Hindi News Website
