Thursday , 15 October 2026

Dm: डीएम ने जल जीवन मिशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी 

Dm: डीएम ने जल जीवन मिशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी 

Dm:महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं।

जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं,

जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश

जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं

उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।जिलाधिकारी  ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल,

ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया

तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें।

उन्होंने पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश दिया।

परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

रैंडमली कराने का निर्देश

उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट, और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित रिपोर्ट मांगी

उनके और मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण का सत्यापन संबंधित बीडीओ द्वारा नामित अभियंताओं के माध्यम से

रैंडमली कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। कहा कि समय से कार्य प्रारंभ करें।

Dm: ने विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया।

जिन परियोजनाओं में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा धनराशि प्रेषित की जा चुकी है,

एल.डी. चार्ज लगाने का निर्देश 

उनमें माह के अंत तक विद्युत संयोजन सुनिश्चित करें।
Dm: ने रिथविक

कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एल.डी. चार्ज लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत हेतु कड़ा निर्देश दिया।

साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों का साप्ताहिक और

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा

यदि परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

Dm: ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है

यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में

शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन,

सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …