Smuggling: कस्टम ने पकड़ी 76 बोरी चाईनीज लहसुन की खेप,तस्कर फरार
Smuggling:भारत नेपाल सीमा से अवैध तस्करी के लिए शीतलापुर व बहुआर चौकी क्षेत्र सेफ जोन है।
मिली भगत से गोरखपुर भेजा जा रहा था चाइनीज लहसुन की बड़ी खेप
अवैध Smuggling के विरुद्ध में निचलौल कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ी लहसुन की खेप
मुखबिर के सूचना पर कस्टम विभाग ने हानिकारक लहसुन को बरामद किया है।
बाहर भेजी जा रही चाईनीज लहसुन की खेप
तस्करों द्वारा नेपाल के रास्ते लाई गई लहसुन पिकअप पर लोड कर बाहर भेजने की तैयारी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा क्षेत्र के गोरखपुर भेजे जाने की योजना थी।
कस्टम विभाग के कार्रवाई में पिकअप पर लोड 76 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों द्वारा धुआंधार तस्करी हो रही है।
धड़ल्ले से हानिकारक चाइनीज लहसुन नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र के रास्ते बाहर भेजा जा रहा है
मामला तब प्रकाश में आया जब मुखबिर के सूचना के आधार पर पहुंची टीम
कस्टम ने पकड़ी लहसुन की बड़ी खेप
मंगलवार को निचलौल कस्टम विभाग की टीम ने मुखबीर की सूचना पिक पर लहसुन बरामद किया
मामला यूपी के जनपद महराजगंज भारत नेपाल क्षेत्र का है जहां निचलौल मार्ग के रास्ते एक पीकप को
मिठौरा गांव के समीप से संदिग्ध महिंद्रा यूपी 50 यफ़ 2889 पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।
उस दौरान 76 बोरी विदेशी चीन निर्मित व हानिकारक लहसुन की बड़ी खेप बरामद हुई है।
साहब से मिलकर हो रही तस्करी
कस्टम विभाग के कार्रवाई से सक्रिय तस्करों के कैरियर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूत्र बताते है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों के साथ मिली भगत के जरिए काम होता है।
बताया कि साहबों से मिले बिना अवैध Smuggling धंधे को अंजाम देना आसान नहीं होता है।
इसी वजह से तस्करों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं पाता होता।
रक्षक बना भक्षक यही कारण है कि उनका मनोबल सातवें आसमान पर होता है।
औचक निरीक्षण हो तो खुल जाएगी बड़ी पोल
तस्करी जैसे मामले में विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा बेहतर ढंग से जांच हो तो बड़ी पोल खुल जाती
Smuggling पूछे जाने पर निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया कि
76 बोरी चाइनीज लहसुन समेत एक पिकअप को बरामद किया गया
जिसको कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि चाइनीज लहसुन भारतीय सीमा क्षेत्र के गोरखपुर के तरफ ले जाया जा रहा था।
दो पुलिस चौकियों का बाजार गर्म
तस्करी के लिए शीतलापुर व बहुआर चौकी क्षेत्र बना सेफजोन:
सूत्रों की माने तो निचलौल क्षेत्र के इंडो नेपाल बार्डर से सटे शीतलापुर व बहुआर चौकी क्षेत्र के रास्ते
व्यापक पैमाने तस्करी जैसे अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।
यहां से थर्ड कंट्री के चाइनीज लहसुन, सेव, मक्का, पोस्तादाना और लाइटर की तस्करी हो रही है।
नेपाल राष्ट्र से Smuggling के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा है।
हैंडसेट मोबाइल की तस्करी जोरों पर
भारतीय खाद्यान्न चावल व स्टीम राइस, कपड़ा, हैंडसेट मोबाइल की भारी खेप तस्करों द्वारा
पगडंडी रास्ते से कैरियरों के माध्यम बेखौफ सीमा पार भेजवाया जा रहा है।
हालाकि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समय समय पर छिटपुट सामानों की बरामदगी भी किया जाता है।
सही माने तोकस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर अपना पीठ थपथपा लेती है।
PM News 18 Hindi News Website
