Saturday , 29 August 2026

Police: पूनम हत्याकाण्ड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही ठूठीबारी पुलिस

Police: पूनम हत्याकाण्ड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही ठूठीबारी पुलिस

ग्राम सभा की जमीन पर पूनम व आरोपियों का था कब्जा

पंचायत के बाद पूनम ने हटा लिया था कब्जा लेकिन आरोपियों का कब्जा बरकरार था

Police: यूपी के महराजगंज में  ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोदना टोला नवडिहवा में

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर पूनम की हत्या कर दी गयी।

 पहले महिला को अर्धनग्र करके घसिटा गया था

महिला ने ग्राम सभा की जमीन से अपना कब्जा तो हटा लिया गया लेकिन कब्जाधारियों ने उसकी हत्या कर दी।

तालाब से लाश मिलने के बाद परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने हत्याभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया

लेकिन परिजनों का आरोप है कि Police किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी करने में सक्रिय नहीं है।

परिजनों का आरोप है कि ठूठीबारी कोतवाल योगेन्द्र कुमार हत्याभियुक्तों को बचाने में लगे हुये है।

परिजनों का आरोप है कि हत्याभियुक्तों पर हत्या समेत कई मुकदमें दर्ज होने के बावजूद

ठूठीबारी थानाध्यक्ष गिरफ्तारी के बजाय आरोपियों को प्रश्रय दे रहे है।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही

थानाध्यक्ष के इस कार्यशैली की गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आरोपियों से थानाध्यक्ष मिले हुये है।

इसी कारण आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। परिजनों का आरोप है कि

Police थानाध्यक्ष ठूठीबारी फाइनल रिपोर्ट लगाने में जुटे हुये है।

मालूम हो कि बोदना गांव निवासिनी पूनम निषाद ११ दिसम्बर की रात से लापता थी।

१८ दिसम्बर २०२४ को तालाब से शव मिलने से गांव में हडक़म्प मच गया।

परिजनों के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ Police ने मुकदमा दर्ज किया।

पूनम की ईमानदारी की हो रही चर्चा

जमीन से अपना कब्जा हटा लिया लेकिन आरोपियों ने प्रधान के मिलीभगत से कब्जा नहीं हटाया

पंचायत में निर्णय हुआ था कि ग्राम सभा की भूमि पर दोनों पक्षों का कब्जा नहीं रहेगा लेकिन आरोपियों का

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोदला टोला नवडिहवा में जिस ग्राम सभा की भूमि पर पूनम निषाद का कब्जा था।

अर्धनग्र कर पूनम को पीटने का आरोप 

उसी पर जमीन पर आरोपियों का भी कब्जा था। इसी जमीन को लेकर आरोपियों ने अर्धनग्र कर पूनम को घसीट कर मारा पीटा था।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि उक्त जमीन पर किसी का कब्जा नहीं रहेगा।

इसके बाद पूनम ने अपना कब्जा हटा लिया। लेकिन आरोपियों का कब्जा  ग्राम प्रधान के मिलीभगत से बरकरार है।

अब पूनम इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उसकी ईमानदारी का गांव के लोग भी चर्चा कर रहे है।

Police लोगों में चर्चा है पंचायतन पूनम ने अपना कब्जा हटा लेकिन आरोपियों ने नहीं हटाया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …