Thursday , 15 October 2026

FRCT:सर्वजन समागम में विनीता को मिला 12 लाख रूपए का चेक

FRCT:सर्वजन समागम में विनीता को मिला 12 लाख रूपए का चेक

महराजगंज। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम FRCT जनपद महराजगंज के द्वारा सर्वजन समागम कार्यक्रम नगर के एक लॉन महराजगंज में आयोजित किया गया।

क्या बोल दिए विधायक बजने लगी तालियां

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय जयमंगल कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि संस्थापक महेन्द्र वर्मा, सह संस्थापक चंद्रशेखर सिंह, चरन सिंह कंवर, आशु कालियर, जनार्दन यादव, प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा एवं कार्यक्रम संयोजक विजय पांडेय रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन देवेश पांडेय ने किया।

सदर विधायक जनमंगल कनौजिया ने कहा कि FRCT सदस्यों को कोई भी गंभीर बीमारी हो जाती है तो ऑपरेशन के लिए पैसा नहीं रहता है । ऐसे में उन्होंने घोषणा किया की ₹500000 मेरे तरफ से दिया जाएगा

विगत जुलाई माह में एफआरसीटी के पनियरा ब्लॉक के सदस्य पन्नेलाल यादव का निधन हो गया था। प्रदेश के समस्त जिलों से 25 हजार सदस्यों ने पन्नेलाल की पत्नी विनीता के बैंक खाता में पचास-पचास रुपए भेजकर बारह लाख उनतीस हजार सात सौ अट्ठाइस रुपए का आर्थिक सहयोग किया।

क्या है बेटी विवाह शगुन योजना

बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत विगत मार्च माह में FRCT द्वारा महराजगंज के घुघली ब्लॉक की करमहीं गांव के निवासी सुरेश चंद्र सहित जिले के 7 बेटियों के विवाह में 6 लाख का सहयोग किया गया। इस तरह FRCT टीम ने कुल 34 बेटियों के माता-पिता के बैंक खाते में लगभग 20 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किया।

विधायक में FRCT का सदस्यता ग्रहण किया 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जयमंगल कन्नौजिया ने जरूरतमंद को सहयोग करने की भावना से खुद FRCT का सदस्य बने ।
संस्थापक महेन्द्र वर्मा ने कहा कि बेटी विवाह में 1 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग हो जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने कहा कि एफआरसीटी सर्वजन का सर्वजन के लिए सर्वजन के द्वारा बनाया गया टीम है जिसमें अब तक प्रदेश के समस्त जिलों से 40 हजार सदस्य हो गए हैं। जनपद महराजगंज में FRCT के 7 हजार सदस्य हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन 

सह संस्थापक आशु कालियर ने कहा कि 18 से 60 वर्ष उम्र तक का कोई भी व्यक्ति वेबसाइड पर रजिस्ट्रेशन कर सदस्य बन सकता है।
जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने सर्वजन समागम आयोजन में लगे समस्त आयोजक टीम को एवं समस्त आगंतुकों को आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्रा, प्रदेश वरिष्ठ शिव सरन सिंह, प्रदेश सचिव मो० अय्यूब अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रणव द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,

प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदेश संयुक्त मंत्री यशवंत यादव, प्रदेश कोर टीम से लवकुश वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, पप्पू पासवान, देवेंद्र सहानी, जिला टीम से अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, मो० आज़ाद, शिवेन्द्र कुमार व तमाम सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …