Religion: भाईचारे का मिसाल बनेगा दुर्गापूजा व दशहरा, जखीरा पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक
जखीरा चौकी पर बजी सौहार्द की घटी, दुर्गा पूजा दशहरा शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प
Religion: महराजगंज। घुघली (Policemukhbir)जखीरा चौकी पर थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह व प्रभारी धर्मेंद्र जैन व नेतृत्व में मगलवार को दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों को भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए।
कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है
Religion: जखीरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और पूजा-पाठ दूसरे समुदायों के लिए परेशानी का कारण नहीं बनना चाहिए।
इस संबंध में दुर्गा समितियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों से भी सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई तो खैर नहीं
जखीरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने चेतावनी दी कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
उपस्थित लोग चंदन सिंह विकाश जॉन, हेड कांस्टेबल प्रदुमन सिंह, हेड कांस्टेबल रफीक अहमद, हेडकांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल ,वीरेंद्र यादव कांस्टेबल आशुतोष राय, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य भी उपस्थित थे।
PM News 18 Hindi News Website
