Sunday , 30 August 2026

₹525 का इंजेक्शन लिखते ही जिला अस्पताल में हंगामा!

₹525 का इंजेक्शन लिखते ही जिला अस्पताल में हंगामा!

 

बाहर से दवा मंगाने का खेल फिर आया सामने, मरीज के तीमारदारों ने किया विरोध; डीएम ने दिए जांच के आदेश

 

रायबरेली। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाएं और इंजेक्शन खरीदवाने के आरोपों पर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। शुक्रवार रात इमरजेंसी में पहुंचे एक मरीज के लिए कथित तौर पर ₹525 का इंजेक्शन बाजार से खरीदकर लाने की पर्ची थमा दी गई।

महंगा इंजेक्शन लिखे जाने पर मरीज के तीमारदार भड़क गए और इमरजेंसी में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों से भी तीमारदारों की कहासुनी हो गई।

बताया गया कि पूरे बैशन मजरे पिंडारी सरगही निवासी राजवीर सिंह को शुक्रवार रात करीब 11 बजे सिर दर्द और चक्कर की शिकायत होने पर पहले हरचंदपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रेफर किया गया।

आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने राजवीर सिंह के लिए ₹525 कीमत का इंजेक्शन बाहर से खरीदकर लाने को कहा। तीमारदारों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि चिकित्सक ने कहा कि यह इंजेक्शन हमेशा लिखा जाता है और जो करना हो कर लो। इसके बाद तीमारदारों का गुस्सा बढ़ गया और इमरजेंसी में हंगामा शुरू हो गया।

 

मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

 

डीएम तक पहुंचा मामला, जांच के आदेश

 

शनिवार सुबह मामले की शिकायत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका से की गई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस को जांच कराकर रिपोर्ट देने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

डीएम ने कहा कि इमरजेंसी में लोगों को हंगामा नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह की समस्या होने पर इसकी शिकायत अधिकारियों से करें। जांच में यदि किसी की लापरवाही या नियम विरुद्ध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

अब जांच में यह सामने आएगा कि मरीज को लिखा गया ₹525 का इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध था या नहीं और आखिर उसे बाजार से खरीदने की जरूरत क्यों पड़ी।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सब्जी लेकर बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

सब्जी लेकर बाजार जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर   साइकिल के …