Saturday , 29 August 2026

तिरंगे की शान में झूम उठा जड़ार, भारत माता की झांकी ने मोहा मन

तिरंगे की शान में झूम उठा जड़ार, भारत माता की झांकी ने मोहा मन

 

भव्य प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

 

महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जड़ार स्थित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय जड़ार में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की भव्य प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के बैनर लिए बच्चे जब गांव की सड़कों पर निकले तो पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

प्रभात फेरी में घोष दल एवं स्काउट-गाइड के बच्चों ने अनुशासन के साथ देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। वहीं भारत माता के स्वरूप में सजी बच्चियों की आकर्षक झांकी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

गांव के प्रमुख मार्गों, गलियों और चौराहों से निकली प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने गगनभेदी देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया।

राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी

प्रभात फेरी विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ग्रामीणों व गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के राहुल कुमार पटेल, आशुतोष कुमार पटेल, नागेंद्र, संदीप कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, बबिता साहनी, जयप्रकाश गौतम, बालकरन गौतम, यासमीन जहां, शम्स तबरेज, अजीत प्रताप सिंह एवं अविनाश चौधरी सहित सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद कुमार पटेल, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सरिता देवी, ग्राम प्रधान ढुनमुन प्रसाद, बैजनाथ पटेल, रविन्द्र नाथ पटेल, छोटकाई मिश्रा, भोला दास, शिवचरन एवं अवधेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प के साथ हुआ। जड़ार में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों की देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार संगम बन गया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …