Sunday , 30 August 2026

रिश्तों में रंजिश का खूनी खेल! दिनदहाड़े जीजा ने साले पर चलाई गोली

रिश्तों में रंजिश का खूनी खेल! दिनदहाड़े जीजा ने साले पर चलाई गोली

 

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग से मची सनसनी, घायल संचालक की हालत गंभीर—भाग रहे आरोपी को बाजारवासियों ने दबोचा

 

प्रतापगढ़। मदाफरपुर बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद के बीच एक जीजा ने कथित तौर पर अपने साले पर दिनदहाड़े गोली चला दी। मेडिकल स्टोर पर अचानक हुई फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई।

 

गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी कथित रूप से मौके से भागने लगा, लेकिन गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अभिषेक सिंह, पुलिस मुखबिर न्यूज, ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर

मान्यता का पता नहीं, फिर भी बच्चों का भविष्य दांव पर बरवा राजा के एम.एन. …