Wednesday , 14 October 2026

नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगा मांधाता गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण का जयघोष

नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगा मांधाता

गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण का जयघोष

मांधाता, प्रतापगढ़। नाग पंचमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत मांधाता भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। मांधाता स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुआ भजन-कीर्तन देर शाम तक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

 

संकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों ने भक्ति गीतों और मधुर संकीर्तन की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से मांधाता बाजार गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन-पूजन के साथ भजन-कीर्तन में सहभागिता की।

 

कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। मंदिर परिसर सहित आसपास का पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

संध्या में हुआ प्रसाद वितरण

आयोजन के समापन अवसर पर संध्या समय श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

पूरे आयोजन में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच नाग पंचमी का पर्व मांधाता में शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

 

अभिषेक सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज प्रतापगढ़ ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डिप्टी जेलर के घर समेत तीन चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार   रायबरेली। सदर कोतवाली …